फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: West-Central Railway will run Pitru Paksha special trains, will run 14 rounds for the convenience of

MP News: पश्चिम-मध्य रेलवे चलाएगा पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा के लिए 14 फेरे चलाएंगे

Sat, 31 Aug 2024 11:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 31 Aug 2024 11:03 PM IST
सार

पश्चिम मध्य रेलवे रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति और जबलपुर-गया-जबलपुर रूट पर इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

विज्ञापन
MP News: West-Central Railway will run Pitru Paksha special trains, will run 14 rounds for the convenience of
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पितृपक्ष के अवसर पर तीर्थयात्रियों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम-मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति और जबलपुर-गया-जबलपुर रूट पर 14 फेरे लगाएंगी, जिससे यात्रियों को विशेष सुविधा मिल सकेगी। इन ट्रेनों में सभी श्रेणियों के कोच शामिल होंगे, और टिकटों की बुकिंग 1 सितंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। रेलवे प्रशासन ने पितृपक्ष के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति और जबलपुर-गया-जबलपुर रूट पर इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, देहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन


रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (07 फेरे)
ट्रेन संख्या 01667: यह ट्रेन 16, 21, 26 सितंबर और 1 अक्टूबर 2024 को दोपहर 13:20 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे गया पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 01668: यह ट्रेन 19, 24, 29 सितंबर 2024 को दोपहर 15:10 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (07 फेरे):
ट्रेन संख्या 01701: यह ट्रेन 18, 23, 28 सितंबर 2024 को रात 19:35 बजे जबलपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे गया पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01702: यह ट्रेन 17, 22, 27 सितंबर और 2 अक्टूबर 2024 को दोपहर 15:10 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:00 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed