फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Vishwas said ready to debate with Rahul on Hinduism, Govind Singh said Sarang did not have that much

MP News: विश्वास ने कहा हिंदू धर्म पर राहुल से बहस करने को तैयार, गोविंद सिंह बोले सारंग की इतनी हैसियत नहीं

Mon, 05 Dec 2022 01:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 05 Dec 2022 01:25 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की राहुल गांधी से हिंदू धर्म पर बहस की चुनौती को मंत्री विश्वास सारंग ने स्वीकार किया है। सारंग ने कहा कि जिस यात्रा में क्रूर हिंदू की बात की जाती है। वह हिंदू धर्म पर बहस की चुनौती देते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को बदनाम करना कांग्रेस की आदत है।

विज्ञापन
MP News: Vishwas said ready to debate with Rahul on Hinduism, Govind Singh said Sarang did not have that much
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमलनाथ की वीएचपी और आरएसएस के पदाधिकारियों को राहुल गांधी से धर्म पर बहस करने की चुनौती के बाद राजनीति गरमा गई है। मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ की चुनौती स्वीकार करते हुए बहस को तैयार करने की बात कही है। इस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने कहा कि सारंग की इतनी हैसियत नहीं हैं।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की राहुल गांधी से हिंदू धर्म पर बहस की चुनौती को मंत्री विश्वास सारंग ने स्वीकार किया है। सारंग ने कहा कि जिस यात्रा में क्रूर हिंदू की बात की जाती है। वह हिंदू धर्म पर बहस की चुनौती देते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को बदनाम करना कांग्रेस की आदत है। मंत्री ने कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वो आकर हिन्दू धर्म को लेकर मुझसे बहस करें। मैं धर्म का बहुत बड़ा ज्ञानी नही हूं, लेकिन कमलनाथ की इस चुनौती को स्वीकार करता हूं।

विज्ञापन

मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि  राहहुल गांधी के पास इतना समय नहीं है कि वह विश्वास सारंग जैसे नेता के साथ बैठकर बातचीत करें। राहुल गांधी के सामने विश्वास सारंग की कोई हैसियत नहीं हैं। यदि  यह चुनौती स्वीकार करनी है  तो मोहन भागवत स्वीकार करें। विश्वास सारंग को छोटा मुंह बड़ी बात करना उचित नहीं है। सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह के साथ कई ऐसी फोटो वायरल हुई है जिसमें वह चरण वंदना कर रहे हैं जिससे उनके परिवार के कई सारे काम भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed