फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Vice Chancellors of 15 universities of the state will be removed

MP News: प्रदेश की 15 यूनिवर्सिटी के कुलगुरु हटेंगे, नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री ने मानी गलती

Sun, 16 Mar 2025 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 16 Mar 2025 07:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की 32 विश्वविद्यालयों में कुलगुरु की नियुक्तियों पर सवाल उठे हैं। 15 कुलगुरु को हटाने की सिफारिश की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री ने गलती स्वीकारते हुए कहा कि जल्द बदलाव होगा। कॉलेजों में प्राचार्यों की नियुक्ति भी अव्यवस्थित है, जिस पर विधानसभा में हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
MP News: Vice Chancellors of 15 universities of the state will be removed
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की 32 यूनिवर्सिटियों में कुलगुरु की नियुक्तियों को लेकर सवाल उठे हैं। इनमें से 15 विश्वविद्यालयों में प्रभारी कुलगुरु नियुक्त किए गए हैं और इन्हें पद से हटाने के लिए मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने राज्य सरकार से अनुशंसा की है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की 32 विश्वविद्यालयों में कुलगुरु की नियुक्तियों को लेकर सवाल उठे हैं। दरअसल यह मामला विधानसभा में उठ चुका है। मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने राज्य सरकार को 32 विश्वविद्यालयों के कुलगुरु की नियुक्तियों को अवैध बताते हुए उनको हटाने की अनुशंसा की थी, जिस पर राज्य सरकार ने आयोग को दोबारा अपने फैसले का पुनरीक्षण करने का सुझाव दिया। इसके बाद आयोग ने 15 यूनिवर्सिटी के कुलगुरु को मान्यता दे दी, लेकिन 15 प्रभारी कुलगुरुओं को हटाने को कहा गया है।  इस मामले में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि 15 कुलगुरु जल्द हटेंगे। मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सवाल के जवाब में लिखित में यह गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि कुछ जगह मानकों के विपरीत कुलगुरु पदस्थ हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP सरकार फिर लेगी कर्ज, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, बोले-कर्ज से मंत्रियों के बंगले चमकाने का हो रहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक कुलगुरु नियुक्त किए
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कुछ विश्वविद्यालयों में मानकों के विपरीत कुलगुरु पदस्थ हैं। परमार ने कहा कि 15 विश्वविद्यालयों से मिली जानकारी के आधार पर कुलगुरु की नियुक्ति को आयोग ने स्वीकार कर लिया है। दो यूनिवर्सिटी में नियमित कुलगुरु की नियुक्ति की जा चुकी है। शेष 15 के अमान्य कुलगुरु को हटाकर कार्यवाहक कुलगुरु की नियुक्ति की गई है। नियमित कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है।  

ये भी पढ़ें- मऊगंज में बवाल के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएम ने दिए निर्देश, मृत ASI को देंगे शहीद का दर्जा

आर्ट्स के प्रोफेसर नौ साल से विज्ञान कॉलेज के प्राचार्य
प्रदेश के कॉलेजों में जहां प्राध्यापकों की कमी है, वहीं ज्यादातर कॉलेजों का संचालन प्रभारी प्रिंसिपलों के सहारे हो रहा है। ऐसे ही एक मामले को लेकर विधानसभा में गत दिवस हंगामा मच गया। दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने जबलपुर जिले का एक मामला उठाया है। उन्होंने बताया कि शासकीय रॉबर्टसन कॉलेज जबलपुर का सबसे अच्छा कॉलेज माना जाता रहा है, लेकिन दो विंग में बंटे कॉलेज में स्थिति यह है कि आर्ट्स फैकल्टी का प्रोफेसर साइंस कॉलेज विंग में नौ साल से प्राचार्य बना बैठा है। घनघोरिया ने यह भी कहा कि साइंस का जूलॉजी का व्याख्याता महाकौशल आर्टस कॉलेज का प्रिंसिपल है। ऐसे में यह क्या पढ़ाते हैं, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने इस अव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तंज कसा कि अगर ऐसा ही करना है तो फिर तहसीलदार और पटवारी को कॉलेज सौंप देना चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed