फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma says Kamalnath together with Sanjay Gandhi played a role in strangling democracy

MP News: वीडी शर्मा बोले-  क्रूरता के काले इतिहास में मुगलों, अंग्रेजों के साथ कांग्रेस नाम का नाम लिखा जाएगा

Sun, 25 Jun 2023 04:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 25 Jun 2023 04:11 PM IST
सार

वीडी शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि आपके पुरखों ने जनता की आवाज उठाने वालों का गला क्यों घोंटा था। आपके दल की सरकार ने लोकतंत्र को क्यों कुचल दिया था।

विज्ञापन
MP News: VD Sharma says Kamalnath together with Sanjay Gandhi played a role in strangling democracy
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मीडिया को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 में आज के ही दिन आपातकाल लागू किया गया था। इसको लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि संजय गांधी के साथ मिलकर कमलनाथ ने लोकतंत्र का गला घोंटने में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि क्रूरता के काले इतिहास में मुगलों, अंग्रेजों के साथ कांग्रेस नाम का नाम लिखा जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन को भारत के इतिहास में काले दिन के रूप में जाना जाता है। आज के दिन सभी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्शा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय पत्रकार ने क्या लिखा है, उसे पहले चेक किया जाता था। यदि मन के मुताबिक नहीं लिखा तो उस कलम को तोड़ दिया जाता था। वर्ष 1975 में आज के ही दिन सत्ता को अपने हाथ से फिसलता देख आपातकाल लगाया दिया था। शर्मा ने कहा कि मुझे यह बोलने में कोई संकोच नहीं है कि लोकतंत्र का गला घोंटने में इंदिरा गांधी, संजय गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका थी। मैं गंभीरता से कहना चाहूंगा कि संजय गांधी के साथ मिलकर कमलनाथ ने लोकतंत्र का गला घोंटने में अपनी भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और राहुल से पूछा सवाल 
वीडी शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी देश को दुनिया में बदनाम करने का चक्र चला रहे है। आपके पुरखों ने जनता की आवाज उठाने वालों का गला क्यों घोंटा था। आपके दल की सरकार ने लोकतंत्र को क्यों कुचल दिया था। उन्होंने कहा कि 11 लाख लोगों को जेल में डालकर कांग्रेस किस तरह की जन सेवा में लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता लिप्सा में कांग्रेस के चरणों में लेटे हैं जेपी, लोहिया के शिष्य
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं के पार्टी छोड़ने पर कहा कि कारवां बढ़ रहा है। भाजपा लगातार विस्तार कर रही है। पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। देश के शीर्ष नेता मध्य प्रदेश आ रहे हैं। उन्होंने पटना में विपक्ष के गठबंधन पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र को पंगु बना दिया गया था, जो इसके खिलाफ लड़े। हमारी पार्टी ने भी सहभागिता की थी। आपातकाल के खिलाफ जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में देश में आंदोलन चला, पूरे देश के साथ लोहिया, जयप्रकाश नारायण के तथाकथित शिष्यों ने भी शपथ ली कि कांग्रेस को समाप्त करेंगे लेकिन दुर्भाग्य है कि आज सत्ता-लिप्सा के खेल, मृगतृष्णा में फिर उसी गांधी-नेहरू अत्याचारी, परिवारवादी, भ्रष्टाचारी, वंशवादी परिवार की चरणों में लेट रहे हैं। यह आज के दिन की सबसे बड़ी विडंबना है कि जिन्होंने अपने छात्र जीवन में राजनीति की शुरूआत वंशवाद, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र के हत्यारों को हटाने के लिए  आज सत्ता की लिप्सा उन्हें पटना तक ले गई। आज पटना की उसी पवित्र धरती पर उसी परिवार के आगे नतमस्तक होकर देश के अंदर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। चुघ ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके हाथ 15 हजार सिखों के कत्ल से रंगे हों। उनके गले में टायर जलाकर डाल दिए गए थे, वो आज प्रेम की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और केंद्र की कांग्रेस पार्टी के नेताओं को उनका कमलनाथ को लेकर स्टैंड बताना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed