फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said – This election is between BJP which wins public trust and Congress which betrays peop

MP News: वीडी शर्मा बोले-यह चुनाव जनता का विश्वास जीतने वाली भाजपा बनाम विश्वासघात करने वाली कांग्रेस के बीच

Mon, 09 Oct 2023 07:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Oct 2023 07:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए है। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह चुनाव जनता का विश्वास जीतने वाली और विश्वासघात करने वाली कांग्रेस के बीच है। 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said – This election is between BJP which wins public trust and Congress which betrays peop
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश को बीमारू मध्य प्रदेश से विकसित राज्य बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन वाली सरकार लोगों का जीवन बदलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत है, जो प्रत्येक बूथ पर सजग प्रहरी की तरह तैनात है। विकास और गरीब कयाण के जो काम हमारी सरकारों ने किए हैं, उसके आधार पर प्रदेश की जनता हमें आशीर्वाद देगी और अब तक की सर्वाधिक सीटें जीतकर भाजपा इतिहास रचेगी। इस बार प्रदेश में कमल दीवाली मनेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता का विश्वास हासिल करने वाली भाजपा बाम विश्वासघात करने वाली कांग्रेस के बीच है। 
विज्ञापन


 हर बूथ पर सक्रिय हैं पार्टी कार्यकर्ता
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साल के 365 दिन और 24 घंटे काम करने वाला और जरूरत के समय जनता के साथ खड़े रहने वाला दल है। भाजपा चुनावी गुब्बारा नहीं, एक लाइव ऑर्गनाइजेशन है। पार्टी के 41 लाख से अधिक कार्यकर्ता 64523 बूथों पर मुस्तैदी से तैनात हैं, जिनमें बूथ के कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के कार्यकर्ता शामिल हैं। ये सभी कार्यकर्ता डबल इंजन की सरकारों के काम तथा विकास और गरीब कल्याण के झंडे को लेकर मैदान में हैं और हर बूथ जीतने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed