फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said on Harda accident - There is BJP government here, strict action will be taken against

MP News: हरदा हादसे पर बोले वीडी शर्मा- यहां भाजपा सरकार है, जिम्मेदारों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 06 Feb 2024 05:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Feb 2024 05:11 PM IST
सार



हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said on Harda accident - There is BJP government here, strict action will be taken against
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में कुछ भाई-बहनों की मृत्यु हुई है, कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। मुसीबत की इस घड़ी में पूरी भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में लगा है, इसके साथ ही हमने भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों को भी हरदा पहुंचकर पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। शर्मा ने कहा कि हरदा की दुखद घटना के बाद से राज्य सरकार और प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ राहत और बचाव कार्यों में लगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री और अधिकारियों को तुरंत हरदा भेजा है। राज्य सरकार और पार्टी की प्राथमिकता यही है कि घायलों को तत्काल उपचार मिले और उनका जीवन बचाया जा सके। 
विज्ञापन


पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है
शर्मा ने कहा कि इस समय पहला कार्य हादसे में घायल हुए लोगों की जान बचाना है। विस्फोट व आगजनी से हताहत हुए लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और खंडवा से एंबुलेंस भेजी गई हैं। भोपाल और इंदौर के अस्पतालों में बेड रिजर्व किए गए हैं, बर्न यूनिट की सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हृदय विदारक घटना पर शोक जताते हुए मृतकों को राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रूपए की सहायता दिए जाने तथा घायलों के मुफ्त उपचार की घोषणा की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
शर्मा ने कहा कि यह भाजपा की सरकार है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त और कठोर निर्णय लेने वाले व्यक्ति हैं। जिस पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, वह वैध थी या अवैध थी, इसकी प्रशासन जांच करेगा। हादसे के क्या कारण रहे, इसका जिम्मेदार कौन है, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि यह भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई प्रशासन करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed