फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said - It is a matter of pride for PM to receive the highest civilian award of the Russian

MP News:  वीडी शर्मा बोले- PM को रूसी संघ का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिलना गौरव की बात, कांग्रेस पर साधा निश

Wed, 10 Jul 2024 06:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Jul 2024 06:26 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी संघ का सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार मिलने को गौरव की बात बताया। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों को लेकर भी बड़ी बात कही। 
 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said - It is a matter of pride for PM to receive the highest civilian award of the Russian
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : VDSharmaBJPMP

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज देश के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी संघ के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी इकलौते प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें 15 से  अधिक देशों में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है,इसमें मुस्लिम देश भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान लगातार बढ़ रहा है। एक समय था जब दुनिया भारत को नजरअंदाज करती थी, आज प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यशैली को देखकर उन्हें सम्मानित कर रही हैं। दुनिया मानती है कि वर्षों बाद एक ऐसा नेता मिला है जो भारत ही नहीं पूरी दुनिया के राह दिखा रहा है और भारत प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म का मूल संस्कार और विचारधारा वसुधैव कुटुम्बकम् को निभाकर दुनिया का कल्याण करने में लगा है। 
विज्ञापन


प्रदेश में रोजगार बढ़ रहा,कांग्रेस शासित राज्यों में घट रहा
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा प्रदेश में रोजगार को लेकर सवाल खड़ा करती है,लेकिन उसे राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट का अध्ययन करना चाहिए, जिसमें मध्य प्रदेश में सात सालों में 6 लाख नौकरियों के बढ़ने की बात कही गई है और रोजगार में 12.2 प्रदिशत की वृद्धि हुई है। ये दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं व स्टार्टअप को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर खुले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों पर नजर डालें तो मौजूदा वित्तीय वर्ष में देश में 6 प्रतिशत रोजगार बढ़ा है। एक तरफ जहां भाजपा शासित राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात एवं राजस्थान में रोजगार के अवसर खुले हैं। वहीं कांग्रेस व विपक्षी दलों की जहां सरकारें हैं वहां रोजगार कम हुआ है।
विज्ञापन

 
बंगाल में 30 प्रतिशत रोजगार घटा
शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में रोजगार 30 प्रतिशत घटा है। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में 13 प्रतिशत एवं विपक्षी गठबंधन की सरकार वाले राज्य तमिलनाडु में 12 प्रतिशत से अधिक रोजगार घटा है। भाजपा शासित राज्यो में लगातार रोजगार में हो रही वृद्वि यह दर्शाती है कि भाजपा सरकारों की कथनी और करनी में अंतर नहीं है और प्रधानमंत्री के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी ने महिलाओं को दी खुशखबरी 
सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक को लेकर पिटीशन पर आए आदेश को लेकर शर्मा ने कहा कि एक मुस्लिम युवक ने पिटीशन लगाई थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को खुशखबरी दी है। अब मुस्लिम महिलाएं भी गुजारा भत्ता की मांग कर सकती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed