{"_id":"659bd6e183bf7ab7ac03ffb9","slug":"mp-news-urban-development-commissioner-suspended-manawar-chief-municipality-officer-for-negligence-in-duties-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नगरीय विकास आयुक्त ने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर मनावर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नगरीय विकास आयुक्त ने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर मनावर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित किया
Mon, 08 Jan 2024 04:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 08 Jan 2024 04:35 PM IST
सार
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त धार जिले के मनावर नगर पालिका अधिकारी को कर्त्तव्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त भरत यादव ने धार जिले के मनावर नगर पालिका अधिकारी को कर्त्तव्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष चौहान ने शीत ऋतु को देखते हुए विभाग द्वारा दिए गये निर्देशानुसार नगर के रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था नहीं की। इस वजह से स्थानीय नागरिकों में असंतोष पैदा हुआ।
आरोपों में कहा गया है कि संबंधित नगर पालिका अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का भी त्वरित गति से निराकरण नहीं किया जा रहा था। इन कारणों से विभाग की छवि को भी नुकसान पहुँचा है। निलंबन अवधि में संतोष चौहान का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय रहेगा। आयुक्त नगरीय विकास ने विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे स्थानीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के साथ निर्देशों के पालन पर विशेष ध्यान दें।