फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uproar over the tablet in the assembly, after the leader of the opposition, Kamal Nath returned the t

MP News: विधानसभा में टैबलेट पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष के बाद कमलनाथ ने तीन कारण गिनाते टैबलेट लौटाया

Thu, 02 Mar 2023 02:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Mar 2023 02:43 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने विधानसभा में टैबलेट बांटने को लेकर सदन में सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि टैबलेट चाइना में बना है। इससे डेटा चोरी होने का डर है। इसलिए इसे मैं आज वापस कर दूंगा। इस पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि विपक्ष टैबलेट का मतलब समझ नहीं पाया।

विज्ञापन
MP News: Uproar over the tablet in the assembly, after the leader of the opposition, Kamal Nath returned the t
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र के विधायकों को बजट पढ़ने समझने के लिए दिए गए टैबलेट पर सियासत गर्मा गई है। विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में सवाल उठाने के साथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ ने टैबलेट लौटा दिया। कमलनाथ ने सरकार को टैबलेट वापस देने के तीन कारण भी गिनाएं हैं। 

विज्ञापन


चाइना के टैबलेट से डेटा चोरी का डर : गोविंद सिंह
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने विधानसभा में टैबलेट बांटने को लेकर सदन में सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'ये टैबलेट चाइना में बना है। इससे डेटा चोरी होने का डर है। इसलिए इसे मैं आज वापस कर दूंगा।' इस पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि विपक्ष टैबलेट का मतलब समझ नहीं पाया। विपक्ष समझा कि यह खाने वाली टेबलेट है। 
विज्ञापन


मुझे इसकी जरूरत नहीं : कमलनाथ
वहीं, गोविंद सिंह के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी टैबलेट वापस कर दिया। उन्होंने टैबलेट लौटाने के तीन कारण भी गिनाएं। नाथ ने कहा कि एक तो यह  विधानसभा की परंपरा के अनुरूप नहीं है। दूसरा यह टैबलेट असेंबल्ड इन चाइना है और तीसरा उन्हें इस टैबलेट की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, शिवराज सरकार ने वर्ष 2023-24 में अपना पहला डिजिटल यानी पेपर लेस बजट पेश किया है। इसलिए विधायकों को एपल कंपनी के टैबलेट में बजट की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई। विपक्ष ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बुधवार को बजट पेश करने के ही दिन ही एपल कंपनी के टैबलेट चाइना में असेंबल होने पर सवाल उठाए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed