{"_id":"63f8ca4f834f127b5c09498b","slug":"mp-news-uma-bharti-happy-with-new-liquor-policy-will-congratulate-cm-shivraj-tomorrow-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नई शराबनीति से उमा भारती खुश, सीएम शिवराज का कल करेगी अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नई शराबनीति से उमा भारती खुश, सीएम शिवराज का कल करेगी अभिनंदन
Fri, 24 Feb 2023 08:01 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:01 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की तरफ से टीकमगढ़ की माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया जाएगा। उमा ने बताया कि मध्य प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और हितों के अनुरूप शराबनीति लाने पर मुख्यमंत्री का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती नई शराबनीति में बदलाव को लेकर खुश है। इसके चलते उमा भारती शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन करेंगी। मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से लागू हाने वाली 2023-24 नई शराबनीति को को शिवराज कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। इस नीति की जमकर तारीफ हो रही है। इस नीति को नशे को हतोत्साहित करने वाला बताया जा रहा है। इसके चलते ही उमा भारती सीएम शिवराज सिंह चौहान का रविंद्र भवन भोपाल में 11.30 बजे सम्मान करेंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की तरफ से टीकमगढ़ की माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया जाएगा। उमा ने बताया कि मध्य प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और हितों के अनुरूप शराबनीति लाने पर मुख्यमंत्री का सम्मान किया जाएगा। इस समिति की उमा भारती अध्यक्ष है। उमा भारती नई शराबनीति को ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी निर्णय बताया है।
बता दें उमा भारती ने नई शराबनीति में आहते बंद करने, धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास से शराब दुकानों को दूर स्थापित करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के प्रावधान करने के सुझाव दिये थे। जिसे सरकार ने नई शराब नीति में स्वीकार कर लिये है। इसके तहत प्रदेश के आहते और शॉप बार बंद किये जा रहे हैं। शैक्षणिक और धार्मिक स्थल से शराब की दूरी को दायरा 50 मीटर से बढ़ाकर 100 के पार किया जा रहा है। वहीं, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का लाइसेंस निरस्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान करने जा रही हैं।