फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uma Bharti expressed concern over the violence against Hindus in Bangladesh, raised questions on the

MP News: उमा भारती ने बांग्लादेश में हिंदूओं के साथ हो रही हिंसा पर जताई चिंता, विपक्ष की चुप्पी पर उठाए सवाल

Sun, 11 Aug 2024 12:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Aug 2024 12:19 PM IST
सार


पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए। 

विज्ञापन
MP News: Uma Bharti expressed concern over the violence against Hindus in Bangladesh, raised questions on the
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे कई दिनों से इस मुद्दे पर चिंतित थीं और अब जब हिंदू समाज सड़कों पर उतर आया है, तब उन्हें राहत मिली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की घटनाओं से चिंतित थीं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि हिंदू समाज अपनी जान और इज्जत के लिए सड़कों पर उतर आया है, तब उन्हें राहत मिली। पूर्व मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की हार का आनंद मनाया था, वे अब बांग्लादेश से सबक सीखें। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार वहां के सभी अल्पसंख्यकों के साथ हैं, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष चुप क्यों है?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed