फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Two devotees of MP died in Prayagraj stampede, a woman from Chhatarpur and a man from Raisen died.

MP News: प्रयागराज भगदड़ में मप्र के दो श्रद्धालुओं की मौत, छतरपुर की महिला और रायसेन के पुरुष ने तोड़ा दम

Wed, 29 Jan 2025 10:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 29 Jan 2025 10:13 PM IST
सार

छतरपुर जिले की महिला हुकुम बाई लोधी और रायसेन जिले के मोहनलाल अहिरवार की भगदड़ में मौत हुई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इन मौतों पर दुख जताया है और मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता घोषित की है।

विज्ञापन
MP News: Two devotees of MP died in Prayagraj stampede, a woman from Chhatarpur and a man from Raisen died.
प्रयागराज महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में मप्र के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि छतरपुर जिले की महिला हुकुम बाई लोधी और रायसेन जिले के मोहनलाल अहिरवार की भगदड़ में मौत हुई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इन मौतों पर दुख जताया है और मृतकों के आश्रितों को दो दो लाख की सहायता घोषित की है। उन्होंने प्रदेश के यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। छतरपुर के बक्स्वाहा के तहसीलदार भरत पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के सुनवाह गांव के 10 से 15 लोगों का एक समूह  प्रयागराज गया था। इनमें से 45 वर्षीय हुकुम बाई की भगदड में मौत हो गई। इसी तरह के रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के आठ लोग प्रयागराज में स्नान करने गए थे। इनमें मोहनाल अहिरवार और उनकी पत्नी रामकली भी शामिल थे। ये दोनों भगदड़ में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान मोहनलाल ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सीएम ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई दुर्घटना में मप्र के श्रद्धालुओं के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां गंगा से दिवंगतों की पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की करबद्ध प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार से समन्वय कर पार्थिव देह को एम्बुलेंस के माध्यम से मृतकों के गृहग्राम लाया जा रहा है।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर जारी
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर दिए संदेश में बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनकी तत्काल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2708055 एवं 0755-2708059 (वल्लभ भवन, सिचुएशन रूम, भोपाल) स्थापित कर दिया गया है। जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी समय इन नंबरों पर कॉल करके वांछित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed