फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tiger hunted in Satpura tiger reserve, head and private parts taken, CBI inquiry demanded

MP News: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ का शिकार, सिर और निजी अंग ले गए, सीबीआई जांच की मांग

Fri, 30 Jun 2023 12:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Jun 2023 12:13 AM IST
सार

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में बाघों की मौतों को लेकर वाइल्फ लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने अधिकारियों पर सवाल उठाए है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अधिकारियों को हटा कर सीबीआई जांच कराने की मांग की है।  

विज्ञापन
MP News: Tiger hunted in Satpura tiger reserve, head and private parts taken, CBI inquiry demanded
टाइगर की सिर कट शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया चूरना रेंज में बाघ के शिकार का मामला सामने आया है। शिकारी बाघ का सिर और प्राइवेट पार्ट काटकर ले गए। टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में बाघों की सुरक्षा की दृष्टि से यह गंभीर घटना है। बाघों के लगातार शिकार के मामले सामने आ रहे हैं। 26 जून को बाघ का क्षत विक्षप्त शव मिला था। बाघ की गर्दन नहीं मिली थी। इस घटना को अधिकारी दबाने में लगे रहे। अब इस मामले के सामने आने के बाद वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने वन विभाग के अधिकारियों को हटा कर सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


अजय दुबे ने कहा कि मप्र सरकार तत्काल पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ चौहान और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर कृष्णमूर्ति को हटाकर सीबीआई जांच कराए, क्योंकि पूर्व में 2015 में इसी चूरना रेंज में अंतराष्ट्रीय तस्कर जे तमांग बाघ व पैंगोलिन के शिकार में पकड़ा गया और वन विभाग की लापरवाही से वर्तमान में फरार है। दुबे ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन


साल 2022 में एमपी में 34 टाइगरों की मौत...
देश में बाघों के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में ही बाघों की मौत ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में साल 2022 में कुल 34 बाघों की मौत हुई थी। वहीं, देश में बाघों की आबादी के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद कर्नाटक में 15 बाघों की जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed