{"_id":"669e723d3d7adaf50b0679b6","slug":"mp-news-three-day-self-reliant-panchayat-conference-in-bhopal-from-tuesday-chief-minister-dr-mohan-yadav-wi-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में तीन दिनी 'आत्मनिर्भर पंचायत' कांफ्रेंस मंगलवार से, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में तीन दिनी 'आत्मनिर्भर पंचायत' कांफ्रेंस मंगलवार से, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
Mon, 22 Jul 2024 08:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 22 Jul 2024 08:33 PM IST
सार
पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि भोपाल में मंगलवार से तीन दिवसीय 'आत्मनिर्भर पंचायत', समृद्ध मध्य प्रदेश के विषय को लेकर कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मिले सुझाव पर आगे काम किया जाएगा। कॉफ्रेंस का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री प्रहलाद पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
"आत्मनिर्भर पंचायत, समृद्ध मध्य प्रदेश" के विषय को लेकर 23 से 25 जुलाई तक कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन हॉल भोपाल में तीन दिवसीय कांफ्रेंस होगी। इसकी जानकारी पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि पहली बार जिला पंचायत तथा जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सीईओ उद्घाटन सत्र से ही उपस्थित रहेंगे। कांफ्रेंस का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसके उदघाटन सत्र में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह, संपतियां उइके, एंदल सिंह कंसाना और स्वतंत्र प्रभार मंत्री लखन पटेल उपस्थित होंगे।
पटेल ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में जर्मन संस्था जीआईजेड जिसका भारत सरकार से समन्वय है और पंचायती राज से जुड़े कार्यों को संपादित करती है, वह भी अपने कार्यों को प्रदर्शित करेगी। दूसरे दिन जनपद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पूरे दिन उपस्थित रहेंगे तथा उद्घाटन सत्र में जिन मंत्रियों को आमंत्रित किया गया था, उनके रिपोर्ट्स को सभी के बीच में रखा जाएगा। तीसरे दिन जिला पंचायत सदस्य भी कांफ्रेंस में उपस्थित रहेंगे तथा इस दिन कांफ्रेंस का समापन भी होगा।
पटेल ने बताया कि उन्होंने इस कांफ्रेंस को लेकर मुद्दों को चार ग्रुप में बांटा है, जिसमें सबसे पहले शहरी क्षेत्र के आसपास जो ग्राम पंचायतें हैं उनके विकास को लेकर चर्चा होगी, जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे तथा चर्चा के आधार पर कांफ्रेंस के बाद उन समस्याओं के निराकरण को लेकर काम होगा। दूसरे ग्रुप में अध्यक्षता पीएचई मंत्री संपत्तियां उईके करेंगी और इस ग्रुप में केंद्र से प्राप्त होने वाली सहायता तथा मनरेगा जैसी योजनाओं के साथ जुड़ी हुई समस्याओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीसरे ग्रुप की अध्यक्षता जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह करेंगे। इसमें रिजर्व फॉरेस्ट एरिया तथा ट्राइबल ब्लॉक से लगी हुई एवं पेसा कानून से लाभान्वित पंचायत तथा उनके काम करने के समन्वय को लेकर चर्चा होगी। ई-पंचायत को लेकर होने वाले चर्चाओं के अध्यक्षता मंत्री प्रहलाद पटले स्वयं करेंगे। चौथे ग्रुप में मनरेगा और पंचायत में योजना के अलग-अलग उपयोगों को लेकर चर्चा होगी जिसकी अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री एंदल सिंह कंसाना तथा लखन पटेल सहयो