फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: There will be a holiday on Ganesh Chaturthi, the election of the president post in urban bodies will

MP News: गणेश चतुर्थी पर रहेगा अवकाश, नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद का निर्वाचन सीधे मतदाताओं द्वारा होगा

Tue, 26 Aug 2025 07:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Aug 2025 07:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक से पहले बड़े फैसले लिए गए। प्रदेश सरकार ने गणेश चतुर्थी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है और आगामी नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद का निर्वाचन अब प्रत्यक्ष प्रणाली से मतदाताओं द्वारा होगा। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी सामग्री से गणेश-नवरात्रि उत्सव मनाने का आह्वान किया और बताया कि उज्जैन में 27 अगस्त को ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव तथा 29-30 अगस्त को ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित होंगे।

विज्ञापन
MP News: There will be a holiday on Ganesh Chaturthi, the election of the president post in urban bodies will
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गणेश चतुर्थी और नवरात्रि के आयोजन में स्वदेशी सामान को प्रोत्साहित किया जाए। मूर्ति निर्माण में मिट्टी और लुगदी को प्राथमिकता दी जाए और पर्यावरण संरक्षण के लिए चुनौती बन रहे प्लास्टर ऑफ पेरिस को हतोत्साहित किया जाए। सार्वजनिक धार्मिक आयोजनों सहित घरों में होने वाले पूजा-पाठ में देश में ही बने वस्त्र और साज-सज्जा की सामग्री का उपयोग हो। इससे छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा और हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी पर्व का देश की स्वतंत्रता में अहम योगदान हैं। यह सिर्फ धार्मिक नहीं राष्ट्रीय महत्व का त्यौहार हैं।  प्रदेश सरकार ने गणेश चतुर्थी के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: जीतू पटवारी बोले- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, CM यादव ने कहा, यह बहनों का अपमान
विज्ञापन


नगरीय निकायों में अध्यक्ष के चुनाव होगी डायरेक्ट 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया नगरीय निकायों के आगामी आम निर्वाचन, 2027 में अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं के द्वारा कराया जाएगा। दरअसल नगरीय निकायों में अध्यक्षों के चुनाव इन डायरेक्टर होने पर आर्थिक लेनदेन, अराजकता, अस्थिरता बनी रहीत है। इसलिए आगामी चुनाव प्रत्यक्षप्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराया जाएगा, लेकिन फिलहाल अध्यादेश लाया जाएगा। ताकि अध्यक्ष अच्छी तरह से काम कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: शिवराज सिंह चौहान बोले- राइट ब्रदर्स के हवाई जहाज के आविष्कार से पहले ही हमारे पास था पुष्पक विमान

उज्जैन में ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव कल 
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 27 अगस्त को उज्जैन में ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह कॉन्क्लेव केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां हम अपनी समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश से कई आध्यात्मिक गुरु, विचारक सहित 300 से अधिक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इसमें कॉर्पोरेट आतिथ्य क्षेत्र के दिग्गज, बड़े मंदिर ट्रस्टों के अधिकारी, तकनीकि नवाचार कर्ता शामिल होंगे। इसमें देश के सभी प्रमुख मठ -मंदिरों और तीर्थों के प्रबंधन व ट्रस्टीज़ को आमंत्रित किया गया है। 

ये भी पढ़ें- MP News: 1060 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र बांटे, सीएम बोले- एमपी देश की विद्युत आवश्यकताओं की भी पूर्ति कर रहा

ग्वालियर में  रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव 29 से 
मुख्यमंत्री ने बताया कि रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन 29 और 30 अगस्त को ग्वालियर में किया जा रहा है। इससे मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और ग्वालियर-चंबल एवं सागर संभाग में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह क्षेत्र औद्योगिक और आर्थिक विकास का एक नया केंद्र बनेगा। इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश के 500 से अधिक प्रमुख पर्यटन विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और उद्योगपति शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed