फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj Singh Chauhan said- We had Pushpak Viman before the Wright Brothers invented the airplane

MP News: शिवराज सिंह चौहान बोले- राइट ब्रदर्स के हवाई जहाज के आविष्कार से पहले ही हमारे पास था पुष्पक विमान

Tue, 26 Aug 2025 12:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Aug 2025 12:19 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के आईआईसएसईआर में विज्ञान के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास पुष्पक विमान उस समय था, जब राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज का अविष्कार भी नहीं किया था। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj Singh Chauhan said- We had Pushpak Viman before the Wright Brothers invented the airplane
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित IISER में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पास पुष्पक विमान उस समय भी था, जब राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज का आविष्कार तक नहीं किया था। यह बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के हनुमानजी को पहला एस्ट्रोनॉट बताने वाले बयान के कुछ दिन बाद आया है। 
विज्ञापन


बता दें शिवराज सिंह चौहान इससे पहले भी पुष्पक विमान का उल्लेख कर चुके हैं, तब उन्होंने इसे भारतीय वैज्ञानिक परंपरा का हिस्सा बताया था। चौहान ने IISER में कहा कि प्राचीन भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहद उन्नत था। महाभारत काल में ड्रोन और मिसाइल जैसे आधुनिक हथियारों का वर्णन मिलता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हमारे पास जो तकनीक है, वह हजारों साल पहले से ही भारत में मौजूद थी, इसका उल्लेख महाभारत में मिलता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कमलनाथ के खुलासे पर नरोत्तम मिश्रा का तंज,बोले- “कांग्रेस की नाव को कप्तान ने ही छेद कर डुबोया”
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से बोले- राष्ट्र के विकास में लगाएं अपनी प्रतिभा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज दुनिया के शीर्ष टेक्नॉलॉजी हब्स, जैसे सिलिकॉन वैली में बड़ी संख्या में भारतीय काम कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा का उपयोग देश के विकास और प्रगति के लिए करें। उन्होंने ब्रेन ड्रेन के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि अब जरूरत है कि युवा भारत में ही सफल करियर और उद्यम स्थापित करें, ताकि देश की नींव और मजबूत हो। उन्होंने जनता से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने की भी अपील की।

ये भी पढ़ें-  दिग्विजय और कमलनाथ के बयानों पर BJP का तंज,बोले– गुट और गिरोह में बंटी कांग्रेस की हालत ‘बद से बदतर’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed