फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The wish of Achal Singh, who became disabled while demolishing the structure 30 years ago, is that so

MP News: 30 साल पहले ढांचा ढहाते वक्त अपंग हुए अचल सिंह की अभिलाषा-कोई करा दे राम लला के दर्शन

Thu, 28 Dec 2023 09:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 28 Dec 2023 09:52 PM IST
सार


राम भक्त अचल सिंह 30 साल पहले कार सेवा में अपाहिज हो गए थे। अब बोले-खुश हूं कि भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।

विज्ञापन
MP News: The wish of Achal Singh, who became disabled while demolishing the structure 30 years ago, is that so
अचल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के राम भक्त अचल सिंह 30 साल से अपाहिज हैं। 1992 में अयोध्या में कार सेवा के दौरान ढांचा ढहाते समय उनके ऊपर गुंबद का मलबा गिर गया था। अब अगले माह वहां भव्य मंदिर बनकर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो अचल सिंह की इच्छा है कि उनको भी देश के आराध्य राम लला के दर्शन करने को मिल जाएं। 1992 में कार सेवा करने भोपाल से अचल सिंह भी गए थे। वे गुंबद को गिराने के लिए उस पर चढ़ने वाले लोगों में शामिल थे। विवादित ढांचा ढहने के साथ ही वे नीचे गिर गए थे, जिससे मलबे में दब गए थे। उनको सिर और कमर में गंभीर चोटें आई थीं। 
विज्ञापन


लखनऊ अस्पताल में 13 दिन बेहोश रहे
अचल सिंह ने बताया कि वे लखनऊ के अस्पताल में 12 से 13 दिन तक बेहोश रहे। जब होश आया तो पुलिस हिरासत में थे। अब अचल सिंह का कहना है कि वे बहुत खुश हैं। बीते 30 साल से वे घर पर ही राम नाम का जाप करते हैं। उनका कहना है कि यदि राज्य सरकार उनके अयोध्या आने जाने की व्यवस्था कर दे तो वे भी भगवान राम लला के दर्शन करने जाना चाहते हैं। अचल सिंह भोपाल में सुआखेड़ी गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनसे अमर उजाला ने बातचीत की, पेश हैं प्रमुख अंश : 
विज्ञापन


सवाल- राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। आपकी क्या इच्छा है? 
अचल सिंह- मैं बहुत खुश हूं। मेरे सामने भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हो रही हैं। 30 साल से मेरा शरीर खराब है। मैं एक जगह ही बैठ कर राम का नाम जपता हूं। मेरे आने-जाने की व्यवस्था हो जाए तो मैं भी भगवान के दर्शन करना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- इन 30 सालों में आपके मिलने कोई नेता आया? किसी ने कोई मदद की? 
अचल सिंह- मुझे सभी जानते हैं, लेकिन कोई मिलने नहीं आया। अब मेरा बोलना भी गलत है। मैं किसी के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहता। अब मंदिर बन गया मैं उसी में खुश हूं। 

सवाल- आपके ऊपर केस दर्ज हुआ था? 
अचल सिंह- उस समय मेरे ऊपर लूट-डकैत का केस लगाया था। दो वारंट आए थे। उस समय मेरा शरीर हिल भी नहीं पाता था। पुलिस वाले लिखकर ले गए कि चलने में असमर्थ हैं। फिर कोई नहीं आया। 


सवाल- आपके साथ हादसा कैसे हुआ? 
अचल सिंह- मैं पांच दिसंबर को मध्य प्रदेश के कारसेवकों के साथ अयोध्या पहुंचा। वहां हम कुछ लोग अगले दिन यानी 6 दिसंबर को पीछे से विवादित ढांचे, जिसे बाबरी मस्जिद कहा जाता था, पर चढ़ गए थे। तभी तेज आवाज आई कि ढांचे से नीचे उतरो। कुछ देर में ढांचा समेत हम लोग नीचे गिर गए। मेरे ऊपर ढांचे का मलबा गिर गया। जिससे मेरे सिर और कमर के नीचे गंभीर चोट आई। मैं लखनऊ के अस्पताल में भर्ती रहा। 16 दिसंबर को मुझे होश आया तो मैं पुलिस कस्टडी में था।  

सवाल- आप कार सेवा के समय क्या करते थे? अभी कैसे गुजारा होता है। 
अचल सिंह- मैं उस समय दूध का धंधा करता था। गांव में थोड़ी जमीन है। परिवार उस पर खेती कर अपनी गुजर बसर करता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed