फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The sound of a baby's cries filled the home of Union Minister Shivraj Singh Chouhan's family; a littl

MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 'मामा' के घर गूंजी किलकारी, घर आई नन्ही लाडली लक्ष्मी

Wed, 21 Jan 2026 08:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 21 Jan 2026 08:06 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का माहौल है, वह दादा बन गए हैं। परिवार में नन्ही लाडली लक्ष्मी इला का आगमन हुआ है। शिवराज ने पोती के कान में गायत्री मंत्र पड़ा। 
 

विज्ञापन
MP News: The sound of a baby's cries filled the home of Union Minister Shivraj Singh Chouhan's family; a littl
केंद्रीय मंत्री शिवराज 'मामा' दादा बने, कार्तिकेय पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशखबरी आई है। शिवराज मामा दादा बन गए हैं। उनके घर नन्ही लाडली लक्ष्मी का जन्म हुआ है। इस खुशी की जानकारी स्वयं शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि आज उनके घर लाडली लक्ष्मी आई है। उनके पुत्र कार्तिकेय पिता बने हैं और अमानत मां बनी हैं। परिवार में यह खुशी का पल सभी के लिए बेहद खास है। शिवराज सिंह चौहान ने भावुक होते हुए बताया कि कोकिला जी (साधना सिंह) अब दादी बन गई हैं, जबकि वे स्वयं दादा बने हैं। वहीं अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा बने हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  MP: 'दिग्विजय सिंह को कुछ नहीं आता'...जगद्गुरु रामभद्राचार्य का तीखा प्रहार; माघ मेले वाली घटना पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2025 में परिवार में दो बेटियों अमानत और ऋद्धि  (बहूएं) का आगमन हुआ था, और अब वर्ष 2026 की शुरुआत में बेटी इला के जन्म से परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने नवजात का स्वागत करते हुए लिखा, “स्वागतम लक्ष्मी”। उनके परिवार में बेटी के जन्म को लेकर  खुशी और उत्साह का माहौल है, वहीं शुभचिंतकों और समर्थकों की ओर से बधाइयां देने का सिलसिला भी जारी है। शिवराज का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह पोती के कान में गायत्री मंत्र पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- धार भोजशाला: बसंत पंचमी पर नमाज का समय तय करने की दिग्विजय सिंह की मांग, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed