फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The next session of Madhya Pradesh Assembly will be from February 7 to February 19.

MP News: विधानसभा का दूसरा सत्र फरवरी के पहले सप्ताह से, बजट नहीं आएगा लेखानुदान

Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा का दूसरा सत्र फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा। यह सत्र 7 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने की संभावना है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने  तैयारी शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
MP News: The next session of Madhya Pradesh Assembly will be from February 7 to February 19.
सीएम मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा का दूसरा सत्र फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा। यह सत्र 7 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने की संभावना है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस सत्र में विधानसभा की करीब 10 बैठकें होगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से सोमवार को मुलाकात की। विधासनभा सचिवालय के अधिकारियों का कहना है कि अभी सत्र की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन सत्र फरवरी की पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है। बता दें, सरकार इस बार वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट के स्थान पर विधानसभा में लेखानुदान पेश करेगी। इसमें जून 2024 तक के व्यय के लिए आवश्यक प्रावधान किया जाएगा। 
विज्ञापन


मानसून सत्र में आएगा पूर्ण बजट
इसके बाद मानसून सत्र में पूर्ण बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार लेखानुदान के साथ ही वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। इसमें आवश्यकता अनुसार विभागों को अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव के चलते पूर्ण बजट का टाला गया है। लोकसभा चुनाव अगले साल होने हैं। इसकी आचार संहिता फरवरी या मार्च में लागू हो सकती है। इसलिए सरकार तीन से चार माह के खर्च के लिए लेखानुदान लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed