फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The half-yearly exams for classes 3 to 8 will now be held from December 8 to 12, which were originall

MP News: कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब 8 से 12 दिसंबर तक,24 नवंबर से शुरू होने वाली थीं परीक्षाएं

Sat, 22 Nov 2025 04:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Nov 2025 04:58 PM IST
सार


राज्य शिक्षा केन्द्र ने कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया है। अब 24 नवंबर की जगह ये परीक्षाएं 8 से 12 दिसंबर के बीच होंगी। SIR प्रक्रिया में शिक्षकों और शासकीय कर्मचारियों की व्यस्तता को देखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
MP News: The half-yearly exams for classes 3 to 8 will now be held from December 8 to 12, which were originall
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब नई तिथियों पर आयोजित होंगी। राज्य शिक्षा केन्द्र ने शनिवार को घोषणा की कि 24 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं को बढ़ाकर 8 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है। नई समय-सारिणी जारी होने के साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को तुरंत इसकी जानकारी दें, ताकि परीक्षा की तैयारी पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन



SIR प्रक्रिया के चलते बदली समय-सारणी
यह निर्णय वर्तमान में प्रदेशभर में चल रही SIR प्रक्रिया में शासकीय कर्मचारियों की व्यापक व्यस्तता को देखते हुए लिया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके, इसलिए समय-सारणी में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-फैशन डिजाइनर ने AIG राजेश मिश्रा पर ठगी और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 3 से 5 की नई परीक्षा समय-सारिणी

परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होंगी।

8 दिसंबर, सोमवार – प्रथम भाषा (हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)

9 दिसंबर, मंगलवार – गणित / संगीत (दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए)

10 दिसंबर, बुधवार – द्वितीय भाषा (अंग्रेजी/हिन्दी, चयन अनुसार)

11 दिसंबर, गुरुवार – पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस)

12 दिसंबर, शुक्रवार – अतिरिक्त भाषा (वैकल्पिक) हिन्दी/उर्दू

यह भी पढ़ें-राजधानी भोपाल में लगातार हो रहीं वारदातें, वाइसरॉय कॉलोनी में 4 युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

महत्वपूर्ण निर्देश

- दिव्यांग विद्यार्थियों को नियम अनुसार अतिरिक्त समय और लेखक सुविधा दी जाएगी।

- प्रथम भाषा के चयन के अनुसार द्वितीय भाषा चुनना अनिवार्य होगा।

- परीक्षा अवधि में यदि कोई स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed