फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The entire cabinet will go to Ayodhya with the Chief Minister on March 4 to visit Ram Lalla.

MP News: राम लला के दर्शन करने चार मार्च को मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट जाएगी अयोध्या

Wed, 24 Jan 2024 10:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 Jan 2024 10:53 PM IST
सार

प्रदेश की मोहन यादव सरकार भी अयोध्या रामलला के दर्शन करने जाएगी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने चार मार्च को जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: The entire cabinet will go to Ayodhya with the Chief Minister on March 4 to visit Ram Lalla.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन करने के लिए देश विदेश से लोग पहुंच रहे हैं। अब प्रदेश की मोहन यादव सरकार भी अयोध्या रामलला के दर्शन करने जाएगी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने चार मार्च को जाएंगे।
विज्ञापन


अयोध्या में भारी भीड़ के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या ना आने की अपील की थी। अब भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए समय तय किया गया है। इसके अनुसार प्रदेश सरकार के मंत्री चार मार्च को राम लला के दर्शन करने जाएंगे। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शहर में भारी भीड़ है। सुबह से लोगों की मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए लाइन लग रही है।
विज्ञापन


बता दें अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दिन पूरे देश में उत्सव मनाया गया। मंदिरों को सजाने के साथ ही सरकारी कार्यालयों में विद्युत सज्जा की गई। जगह-जगह भंडारे, प्रभात फेरी निकाली गई। घरों में दीप प्रज्जवलित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed