फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The date for transfers in Madhya Pradesh has been extended, now transfers can be done till June 10

एमपी में 10 जून तक हो सकेंगे कर्मचारियों के तबादले: सरकार ने समय सीमा बढ़ाई; पहले 30 मई तक की थी मियाद

Fri, 30 May 2025 08:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 May 2025 08:34 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य में चल रही स्थानांतरण प्रक्रिया की समयसीमा अब बढ़ा दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब अधिकारी-कर्मचारी 10 जून 2025 तक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
MP News: The date for transfers in Madhya Pradesh has been extended, now transfers can be done till June 10
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने स्थानांतरण (ट्रांसफर) की समयसीमा बढ़ा दी है। अब कर्मचारियों के 10 जून 2025 तक तबादले हो सकेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में दो दिवसीय जनजातीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्यशाला आज से, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन


इससे पहले यह समयसीमा 30 मई 2025 तक निर्धारित थी, लेकिन मंत्रियों की मांग के बाद इसे बढ़ा दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण नीति के अंतर्गत 1 मई से 30 मई तक जो छूट दी गई थी, वह अब 10 जून तक लागू रहेगी। राज्य शासन ने समीक्षा उपरांत यह निर्णय लिया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरण पर प्रतिबंध से छूट की अवधि कुछ और दिनों तक दी जाए, ताकि वे नियमानुसार आवेदन कर सकें। विभाग अब 10 जून तक अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: सेब खाते दिखा मासूम, फिर अचानक हुआ गायब, सिलवानी विधायक के पोते के अपहरण की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed