फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Two-day Tribal Social Media Influencer Workshop starts in Bhopal from today, Chief Minister will inaug

Bhopal: भोपाल में दो दिवसीय जनजातीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्यशाला आज से, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Fri, 30 May 2025 09:14 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 30 May 2025 09:14 AM IST
सार

सीएम डॉ मोहन यादव  शुक्रवार को जनजातीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट की डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। इस वर्कशॉप के लिए सोशल मीडिया पर पॉपुलर मप्र के आदिवासी युवाओं का चयन किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Two-day Tribal Social Media Influencer Workshop starts in Bhopal from today, Chief Minister will inaug
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम डॉ मोहन यादव  शुक्रवार को जनजातीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट की डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। इस वर्कशॉप के लिए सोशल मीडिया पर पॉपुलर मप्र के आदिवासी युवाओं का चयन किया गया है। भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित ट्राइबल म्यूजियम में आज  और कल यह कार्यशाला होगी। सुबह 10 बजे से कार्यशाला शुरू होगी। इसके बाद ये सभी आदिवासी युवा कल यानी 31 मई को जंबूरी मैदान पर होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रोजेक्ट वर्क को पूरा करने भी जाएंगे। शाम करीब 5:30 बजे ट्राइबल म्यूजियम में कार्यशाला का समापन होगा। 2 दिन की भोपाल में कार्यशाला के बाद 6 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग होगी। इसमें 18 से 35 साल के आदिवासी युवा जो डिजिटल साक्षर हों या सोशल मीडिया में रुचि रखते हों।
विज्ञापन



ये एक्सपर्ट सिखाएंगे आमदनी बढ़ाने के गुर

-डॉ हिमांशु राय- डायरेक्टर आईआईएम इंदौर
-आशीष शर्मा, ब्रांड मैनेजमेंट एक्सपर्ट स्टीलवुड दिल्ली
-लक्ष्य मेहलावत, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एक्सपर्ट कॉन्सिलियो गुरुग्राम
-डॉ निशांत खरे, सीनियर सर्जन एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
-लक्ष्मण सिंह मरकाम- एडिशनल सेक्रेटरी मप्र शासन
-श्रुति यादव- डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट अमेजन बैंगलुरू
-नेहा बग्गा, पब्लिक पॉलिसी एंड लीडरशिप एक्सपर्ट MIT पुणे
-रिमझिम गौर- स्ट्रेटजिक लीडरशिप एक्सपर्ट स्पाइंस रिसर्च एंड एनालिसिस दिल्ली


यह भी पढे़ं-कॉलेज के डायरेक्टर ने चार छात्राओं से कहा- मुझे खुश करो, इसी कॉलेज में लव जिहाद से मचा था हड़कंप
विज्ञापन



जने क्या सीखेंगे आदिवासी युवा

-एल्गोरिदम की समझ
-क्रिएटर प्रोफाइल सेटअप
-पर्सनल ब्रांडिंग
-मोबाइल से वीडियो स्टोरी बनाना
-ऑडियो-वीडियो एडिटिंग
-सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक कंटेंट बनाना
-SEO, SMO एनालिटिकल टूल्स
-मुद्रीकरण रणनीतियां
-डिजिटल सिक्योरिटी
-आदिवासी वर्ग के लिए चलाई गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
-सामाजिक जवाबदेही की रिपोर्टिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed