फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Innocent child seen eating apple, then mysteriously disappeared, Silwani MLA's grandson suspected to

MP News: सेब खाते दिखा मासूम, फिर अचानक हुआ गायब, सिलवानी विधायक के पोते के अपहरण की आशंका

Fri, 30 May 2025 09:12 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 May 2025 09:12 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में शुक्रवार को एक मासूम के रहस्यमयी ढंग से लापता हो जाने की घटना का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का दो वर्षीय पोता आंगन में सेब खाते हुए नजर आया और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अपहरण की आशंका के बीच पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और जांच के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
MP News: Innocent child seen eating apple, then mysteriously disappeared, Silwani MLA's grandson suspected to
रायसेन पुलिस जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र में दो वर्षीय बालक के लापता होने से सनसनी फैल गई है। यह बच्चा कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के चचेरे भाई योगेंद्र पटेल का पोता है, जो गुरुवार सुबह अपने घर से अचानक गायब हो गया। घटना उस समय की है जब बच्चा सुबह करीब 11 बजे पलोहा गांव स्थित घर में था। घर पर उस वक्त उसकी मां, दादी, चाची और सात साल की बहन मौजूद थीं। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में सुबह 11:02 बजे वह आंगन में अकेले सेब खाते हुए नजर आया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

 
अपहरण का शक गहराया
बच्चे के लापता होने की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रायसेन से लेकर गैरतगंज तक पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। खुद पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली। अब तक अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के अनुसार, किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने जांच के लिए 9 टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


बच्चे का कोई सुराग नहीं 
परिवार की ओर से बताया गया कि योगेंद्र पटेल और उनके छोटे भाई भूपेंद्र के घर पर कुल 15 नौकर काम करते हैं। घटना के समय कुछ परिजन भोपाल में थे, जबकि एक अन्य भाई विशांत दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। रात तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। बच्चे की खोज के लिए बुलाए गए डॉग स्क्वॉड को उसकी गंध घर के पीछे से करीब दो किलोमीटर दूर बसिया ढाबा तक मिली। लेकिन वहां से आगे कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला। घर के मुख्य गेट से भी किसी संदिग्ध के आने-जाने का फुटेज नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed