फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: TDR portal launched, will be able to buy and sell additional FAR, will get additional floor area rati

MP News: टीडीआर पोर्टल शुरू, अतिरिक्त एफएआर खरीद-बेच सकेंगे, मुआवजे की जगह मिलेगा अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेश्यो

Mon, 12 Aug 2024 09:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 Aug 2024 09:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को महिला जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन में ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स पोर्टल लांच किया।  इस पोर्टल से अब  सरकारी प्रोजेक्ट के अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आएगी। साथ ही जनता की जमीन का अधिग्रहण होने पर मुआवजे की जगह अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
MP News: TDR portal launched, will be able to buy and sell additional FAR, will get additional floor area rati
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्र कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को महिला जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन में ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (टीडीआर) पोर्टल लांच किया। इस पोर्टल से अब  सरकारी प्रोजेक्ट के अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आएगी। साथ ही जनता की जमीन का अधिग्रहण होने पर मुआवजे की जगह अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) की सुविधा मिलेगी। इसके लिए डेवलपमेंट राइट्स सर्टिफिकेट (डीआरसी) जारी किए जाएंगे। इसके माध्यम से पोर्टल पर एफएआर को खरीदने बेचने की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मप्र हस्तांतरणीय विकास योजना नियम 2018 बनाए थे, लेकिन इसका पोर्टल नहीं बनने से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा था। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोर्टल लांच करने से नियमों के क्रियान्यवन में तेजी आएगी। सरकार की तरफ से सड़क या अन्य किसी प्रोजेक्ट के लिए यदि जमीन का अधिग्रहण किया जाता है तो इसमें कौन से खसरे की कितनी जमीन लेंगे, इस जानकारी को लोकल बॉडी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को भेजता है। जहां से प्रस्ताव शासन को भेजा जाता है। यह प्रक्रिया मैन्युअल होने से बहुत ज्यादा समय लगता है। अब यह पूरी प्रक्रिया टीडीआर पोर्टल के माध्यम से होगी। इससे बहुत तेजी से पूरी प्रक्रिया होने से कम समय लगेगा। 
विज्ञापन

वहीं, मुआवजे की जगह सरकार अब अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) के सर्टिफिकेट जारी करेगी। 

ऐसे समझे एफएआर का गणित : उदाहरण के लिए यदि किसी की 50 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहित होती है तो उसे 100 वर्ग मीटर एफएआर के डेवलपमेंट राइट्स सर्टिफिकेट्स (डीआरसी) जारी किए जाएंगे। यानी वह निर्धारित एफएआर से अधिक निर्माण कर सकेगा। इस डीआरसी का उपयोग खुद अपने मकान निर्माण में या फिर किसी दूसरे को या बिल्डर या डेवलपर को बेचा जा सकेगा। यह डीआरसी एफएआर के शेयर की तरह उसी शहर में 24 मीटर या उससे चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए मान्य होगा। पोर्टल पर इसकी पूरे नियम भी अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed