फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Swapnil Wankhede is the new collector of Datia, the additional collector was in charge for 17 days

MP News: स्वप्निल वानखेड़े दतिया के नए कलेक्टर, 17 दिन से अपर कलेक्टर के पास था प्रभार

Tue, 17 Jun 2025 11:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 Jun 2025 11:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश शासन ने सतना के अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी स्वप्निल जी. वानखेड़े को दतिया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
MP News: Swapnil Wankhede is the new collector of Datia, the additional collector was in charge for 17 days
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसके तहत भाप्रसे 2016 बैच के अधिकारी और वर्तमान में सतना में पदस्थ अपर कलेक्टर स्वप्निल जी. वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।  बता दें, पूर्व कलेक्टर संदीप कुमार माकिन 31 मई को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से दतिया जिले का कलेक्टर पद खाली था और जिला पंचायत के सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल को अस्थायी रूप से कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, अब स्वप्निल वानखेड़े दतिया कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण करेंगे, जिसके साथ ही अक्षय कुमार तेम्रवाल अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed