फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sudhir Saxena's appointment is now confirmed, it took 11 months for the order to come

MP News: डीजीपी सुधीर सक्सेना की नियुक्ति अब हुई कंफर्म, 11 महीने लग गए आदेश आने में

Mon, 20 Feb 2023 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 06:43 PM IST
सार

सुधीर कुमार सक्सेना ने पिछले साल चार मार्च को डीजीपी का पदभार ग्रहण किया था। उनके नियुक्ति आदेश भी उसी दिन जारी हुए थे। उन्होंने विवेक जौहरी का स्थान ग्रहण किया, जो चार मार्च 2022 को रिटायर हुए थे। तब से सक्सेना डीजीपी तो थे, लेकिन अस्थायी तौर पर। 

विज्ञापन
MP News: Sudhir Saxena's appointment is now confirmed, it took 11 months for the order to come
मध्यप्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना को राज्य सरकार ने कंफर्म कर दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना को राज्य सरकार ने कंफर्म कर दिया है। पिछले साल जो आदेश आया था, उसमें अगले आदेश तक अस्थायी तौर पर उन्हें डीजीपी की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उसे पुष्ट किया गया है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना की डीजीपी पद पर नियुक्ति को कंफर्म कर दिया है। सक्सेना ने चार मार्च 2022 को पदभार ग्रहण किया था। उन्हें अस्थायी तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सोमवार को राज्य सरकार ने औपचारिक आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


सोमवार को गृह विभाग के सचिव रवींद्र सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना को चार मार्च 2022 को जारी आदेश में अस्थायी रूप से डीजीपी बनाया गया है। उन्हें अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 30 मई 2022 को हुई चयन समिति की बैठक में इस नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सही माना। औपचारिक प्रक्रिया यह होती है कि यूपीएससी की बैठक के बाद नियुक्ति आदेश जारी हो जाता है, लेकिन इसे आने में आठ महीने लग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल विवेक जौहरी से लिया था पदभार
सुधीर कुमार सक्सेना ने पिछले साल चार मार्च को डीजीपी का पदभार ग्रहण किया था। उनके नियुक्ति आदेश भी उसी दिन जारी हुए थे। उन्होंने विवेक जौहरी का स्थान ग्रहण किया, जो चार मार्च 2022 को रिटायर हुए थे। तब से सक्सेना डीजीपी तो थे, लेकिन अस्थायी तौर पर। खास बात यह थी कि 29 साल पहले विवेक जौहरी को रीप्लेस करते हुए ही सक्सेना ने 1994 में रतलाम के एसपी का चार्ज लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed