फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State level program on World Sickle Cell Day in Barwani today, Sickle Cell Mitra initiative will be s

MP News: विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल बड़वानी में, सिकल सेल मित्र पहल होगी शुरू

Wed, 18 Jun 2025 09:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 Jun 2025 09:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बड़वानी जिले के ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में कर रही है। इस आयोजन का उद्देश्य सिकल सेल बीमारी के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना, नवाचारों का शुभारंभ करना और मिशन को जन-आंदोलन का रूप देना है।

विज्ञापन
MP News: State level program on World Sickle Cell Day in Barwani today, Sickle Cell Mitra initiative will be s
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में होगा। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि रहेंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में सिकल सेल की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग का कार्य पूरा किया है। एनसीसी निदेशालय (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) के सहयोग से "सिकल सेल मित्र" अभियान की शुरुआत की जाएगी। ये मित्र युवाओं और सेवा प्रदाताओं के बीच जागरूकता और सहयोग का सेतु बनेंगे। इस अवसर पर जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष दिशा-निर्देश और मॉड्यूल जैसे नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा। सिकल सेल प्रभावित 33 जिलों में विशेष परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आनुवांशिक जानकारी, रोग प्रबंधन, जांच और इलाज की जानकारी दी जाएगी। गांव से लेकर जिला अस्पतालों तक मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच की जाएगी।
विज्ञापन


रोगियों को मिल रही मुफ्त सुविधाएं
अब तक 26,115 मरीजों को हाइड्रॉक्सीयूरिया दवा दी जा चुकी है। मरीजों को मुफ्त जेनेटिक काउंसलिंग, दवाएं, वैक्सीनेशन और रक्त चढ़ाने की सुविधा दी जा रही है। साथ ही उन्हें दिव्यांगजन योजनाओं और आर्थिक सहायता से जोड़ने के लिए UDID कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


लक्ष्य: वर्ष 2047 तक सिकल सेल का उन्मूलन
प्रदेश में सिकल सेल मिशन की शुरुआत 15 नवंबर 2021 को अलीराजपुर और झाबुआ से हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई 2023 को शहडोल से इसे राष्ट्रीय मिशन के रूप में लॉन्च किया। वर्तमान में 33 जिलों में यह मिशन सक्रिय है। इंदौर मेडिकल कॉलेज में बोनमेरो ट्रांसप्लांट यूनिट और रीवा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया गया है। एम्स भोपाल में नवजात बच्चों की 72 घंटे में जांच के लिए विशेष प्रयोगशाला भी तैयार की गई है। प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक सिकल सेल को पूरी तरह समाप्त करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed