फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State government transferred 8 IAS officers, made Sanjay Gupta the commissioner of Ujjain division.

MP News: राज्य सरकार ने 9 IAS के ट्रांसफर किए, नरोत्तम मिश्रा के दामाद श्रीमन शुक्ल का आदेश कुछ देर बाद निरस्त

Fri, 15 Mar 2024 05:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Mar 2024 05:29 PM IST
सार


राज्य सरकार ने 9 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में डॉ. संजय गोयल को उज्जैन संभाग के कमिश्नर पद से हटा कर संजय गुप्ता को बनाया गया है। वहीं, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद श्रीमन शुक्ल का आदेश कुछ ही घंटे बाद निरस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
MP News: State government transferred 8 IAS officers, made Sanjay Gupta the commissioner of Ujjain division.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ और अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में डॉ. संजय गोयल को उज्जैन संभाग के कमिश्नर पद से हटा कर संजय गुप्ता को बनाया गया है। वहीं, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद श्रीमन शुक्ल का आदेश कुछ ही घंटे बाद निरस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की शनिवार को संभावित आचार संहिता से पहले प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। गुरुवार देर रात 37 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद शुक्रवार को फिर नौ आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए। उज्जैन संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय गोयल को हटा कर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का सचिव बनाया, वहीं, मध्य प्रदेश, श्रम आयुक्त संजय गुप्ता उज्जैन संभाग के कमिश्नर होंगे। 
विज्ञापन


गुरुवार देर रात जारी सूची में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद श्रीमन शुक्ल के ट्रांसफर का आदेश कर दिया गया था। उनको प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह आयुक्त मंडी मध्य प्रदेश के पद से योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव एवं राजय योजना आयोग सदस्य-सचिव पद पर ट्रांसफर किया गया था। अब उनका ट्रांसफर निरस्त कर उनको वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सचिव मध्य प्रदेश शासन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका तबादला आदेश भी निरस्त
वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव धनंजय सिंह भदौरिया का प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह आयुक्त मंडी मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर किया गया ट्रांसफर भी निरस्त कर दिया गया है। 
वहीं, ग्वालियर राजस्व मंडल के सचिव बनाने के कुछ घंटे बाद ही आदेश को संशोधित कर छोटे सिंह को ग्वालियर संभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है। ग्वालियर संभाग (राजस्व) अपर आयुक्त सपना निगम को ग्वालियर, राजस्व मंडल सचिव बनाया गया है। मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव राजीव रंजन मीना को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त बनाया गया है। 

इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव ऋषि गर्ग को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। स्वप्निल वानखेड़े को सतना में अपर कलेक्टर, संजना जैन को सतना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और रेखा राठौर को खरगोन में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed