फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP IAS Officers Transfer List and SPs Of 11 Districts in Madhya Pradesh, Shrutkirti Somanvashi

MP News: प्रदेश सरकार ने 11 जिलों के एसपी समेत 47 आईपीएस के ट्रांसफर किए, श्रुतकीर्ति सोमंवशी बने दमोह एसपी

Fri, 15 Mar 2024 04:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Mar 2024 04:31 PM IST
सार

Officers Transfer in Madhya Pradesh : राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय पुलिस सेवा के 47 अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें 11 जिलों के पुलिस अधीक्षक को बदला है। इस संबंध में शुक्रवार को गृह विभाग ने आदेश जारी किए। 

विज्ञापन
MP IAS Officers Transfer List and SPs Of 11 Districts in Madhya Pradesh, Shrutkirti Somanvashi
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर आईएएस के अधिकारियों के बाद शुक्रवार को राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें 47 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें 11 जिलों के एसपी को बदला है। गोविंद प्रताप सिंह को महानिदेशक जेल बनाया गया है। डिंडौरी के पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल को पुलिस उपायुक्त (अपराध) नगरीय पुलिस भोपाल बनाया गया है।
विज्ञापन

 
इंदौर रेल पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता सिंगरौली एसपी, अशोक नगर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर को शिवुपरी एसपी, पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक वाहनी सिंह को डिंडौरी एसपी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय मनोज कुमार राय को खंडवा एसपी, सेनानी 13वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर विनीत कुमार जैन को अशोकनगर एसपी, पुलिस अधीक्षक राजगढ़ धर्मराज मीना को खरगौन एसपी, सेनानी 25वीं वाहनी, विसबल, भोपाल आगम जैन को छतरपुर एसपी, भोपाल नगरीय पुलिस उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दमोह एसपी, इंदौर नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-1 आदित्य मिश्रा को राजगढ़ एसपी, इंदौर पुलिस उपायुक्त जोन-2, अभिषेक आनंद को श्योपुर एसपी, पुलिस अधीक्षक श्योपुर रायसिंह नरवरिया को निवाड़ी एसपी बनाया गया है। वहीं, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय मृगाखी डेका को भोपाल रेल एसपी, सेनानी 35वीं वाहिनी, विसबल मण्डला संतोष कोरी को इंदौर रेल एसपी बनाया है।  
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed