फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State gets Rs 15,143 crore in Railway Budget 2024-25, emphasis on modernization and passenger facilit

MP News: रेल बजट 2024-25 में प्रदेश को मिले 15,143 करोड़, आधुनिकीकरण तथा यात्री सुविधाओं पर जोर

Thu, 01 Feb 2024 09:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 01 Feb 2024 09:37 PM IST
सार

रेलमंत्री ने मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है। वर्ष 2009-14 तक मध्य प्रदेश को औसत बजट मात्र 632 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष मिलता था, जिसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2024-25 के बजट में 15,143 करोड़ रुपए किया गया है।

विज्ञापन
MP News: State gets Rs 15,143 crore in Railway Budget 2024-25, emphasis on modernization and passenger facilit
ट्रेन की सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आम व रेल बजट प्रस्तुत किया। रेल बजट 2024-25 में मध्य प्रदेश को 15,143 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है। बजट में आधुनिकीकरण, संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं पर ध्यान दिया गया है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से बताया कि 10 वर्षों में रेलवे के विकास के लिए रणनीति में बदलाव कर अधिकाधिक निवेश पर बल दिया गया है। इससे रेलवे पर क्षमता वृद्धि, आधुनिकीकरण, संरक्षा और यात्री सुविधाओं की ओर अधिक ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2024-25 में रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है जो अभी तक का सर्वाधिक है। रेलवे में 3 बड़े कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। जिनमें एनर्जी, मिनरल और सीमेंट कॉरिडोर, हाई ट्रैफिक डेंसिटी कॉरिडोर और पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर बनाया जाएगा। इन कॉरिडोर के बनने से देश में आर्थिक विकास को बल मिलेगा। इसके साथ ही 40 हजार कोच को वंदे भारत के मानक के अनुरूप तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


रेलमंत्री ने मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है। वर्ष 2009-14 तक मध्य प्रदेश को औसत बजट मात्र 632 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष मिलता था, जिसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2024-25 के बजट में 15,143 करोड़ रुपए किया गया है। यह अभी तक का सर्वाधिक बजट आवंटन है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मध्य प्रदेश में रेल कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। प्रदेश में 77 हजार करोड़ रुपये के निवेश से बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है। 100 प्रतिशत रेल लाइनों को विद्युतीकरण हो गया है। 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर 972 फ्लाईओवर और रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के लिए एक स्टेशन-एक उत्पाद के 69 स्टॉल संचालित हो रहे हैं। रेलमंत्री ने बताया कि स्टेशनों पर बहुत अधिक भीड़ रहती है तो स्थानीय उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और स्टॉल संचालकों की आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed