{"_id":"667ad7f7ec961ff64b03320e","slug":"mp-news-stalled-nursing-examinations-will-be-completed-by-august-deputy-cm-reviewed-the-examination-calendar-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP : नर्सिंग की रूकी परीक्षाएं अगस्त तक होगी संपन्न, डिप्टी CM ने परीक्षा कैलेंडर की समीक्षा कर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP : नर्सिंग की रूकी परीक्षाएं अगस्त तक होगी संपन्न, डिप्टी CM ने परीक्षा कैलेंडर की समीक्षा कर दिए निर्देश
Tue, 25 Jun 2024 08:15 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 25 Jun 2024 08:15 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में नर्सिंग छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं अगस्त माह तक संपन्न होगी। उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेद्र शुक्ल ने कहा कि नर्सिंग छात्र-छात्राओं के भविष्य के प्रति सरकार संवेदनशील है। इससे नर्सिंग कोर्सेस के करीब 1 लाख छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने ली बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में नर्सिंग कोर्स में वर्ष 2019-20 से वर्ष 2022-23 के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के संचालन कैलेंडर की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने निर्देश दिये कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र परीक्षाओं का आयोजन कर परिणाम जारी किए जायें। परीक्षाओं के आयोजन से बीएससी नर्सिंग, एमएससी, पीबीबीएससी वर्ष 2019-20 के लगभग 20 हजार छात्र, वर्ष 2020-21 के 30 हज़ार छात्र, वर्ष 2021-22 के 10 हज़ार छात्र और वर्ष 2022-23 के 10 हज़ार छात्र लाभान्वित होंगे। साथ ही जीएनएम, एएनएम कोर्स के वर्ष 2020-21 और 2021-22 के 25 हज़ार से अधिक छात्रों की मुख्य परीक्षाएं अक्टूबर माह तक पूर्ण कर ली जाएगी, सप्लीमेंटरी परीक्षाओं का आयोजन जुलाई माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
बता दें कि उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से छूट मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नर्सिंग के विभिन्न कोर्स के छात्रों की परीक्षाओं के संचालन का कैलेंडर तैयार किया गया है। कैलेंडर अनुसार सभी परीक्षाओं का संचालन अगस्त माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मो. सुलेमान, आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण पिथोड़े सहित एमपी नर्सिंग काउंसिल के प्रशासक, मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के कुलगुरु, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।