फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Speculation about Kamal Nath's meeting with PM Modi! Former CM's media advisor said- this is a conspi

MP News: पीएम मोदी से कमलनाथ की मुलाकात की अटकलें! पूर्व सीएम के मीडिया सलाहकार ने कहा-यह साजिश है

Mon, 15 Jan 2024 06:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 15 Jan 2024 06:25 PM IST
सार


मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो गया। इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा भी तेज हो गई है। हालांकि, कुछ देर बाद ही कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने पूर्व सीएम की पीएम से मुलाकात का खंडन किया

विज्ञापन
MP News: Speculation about Kamal Nath's meeting with PM Modi! Former CM's media advisor said- this is a conspi
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर षडयंत्रपूर्वक इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है और वे 21 जनवरी को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। यह खबर पूरी तरह षड्यंत्रकारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमलनाथ जी ना तो प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं और ना ही उन्होंने मिलने के लिए समय मांगा है। उन्होंने लिखा कि वे 21 जनवरी को दिल्ली में भी नहीं है। पीयूष बबेले ने लिखा कि ऐसा प्रतीत होता है कि संगठित साजिश के तहत पिछले कुछ दिन से लगातार कमलनाथ जी के विषय में झूठी और बेबुनियाद अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस तरह की हरकतें अत्यंत निंदनीय हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए लग रही अटकलें
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पीढ़ी परिवर्तन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद से कमलनाथ को हटा कर जीतू पटवारी को कमान सौंप दी है। इसको लेकर चर्चा चली कि कमलनाथ को बिना बताए पद से हटा दिया गया। इससे पहले केंद्रीय नेताओं की विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक में भी कमलनाथ शामिल नहीं हुए थे। वे छिंदवाड़ा में थे। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रदेश से दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंगार शामिल हुए, लेकिन पूर्व सीएम कमलनाथ नदारद रहे। इन बातों को लेकर उनके बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed