फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Soybean will be purchased in Madhya Pradesh at MSP, Center has decided to buy it at Rs 4892. MSP per

MP News: मध्य प्रदेश में सोयाबीन की MSP पर होगी खरीदी, प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने अनुमति दी

Wed, 11 Sep 2024 02:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 Sep 2024 02:13 PM IST
सार


मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी राहत आई है। केंद्र सरकार ने राज्य में सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस फैसले की घोषणा की, जिससे राज्य के किसानों को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन
MP News: Soybean will be purchased in Madhya Pradesh at MSP, Center has decided to buy it at Rs 4892. MSP per
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट बैठक में सोयाबीन की MSP पर खरीदी को लेकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया था। इस प्रस्ताव पर तेजी से कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार ने बुधवार को इसे स्वीकृति दे दी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  कि मध्य प्रदेश के किसान सोयाबीन की फसल MSP से नीचे बेचने के लिए मजबूर थे, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा था। कर्नाटक और महाराष्ट्र को पहले ही सोयाबीन की MSP पर खरीदी की अनुमति दी गई थी, और अब मध्य प्रदेश का प्रस्ताव भी स्वीकृत कर दिया गया है। अब मध्य प्रदेश के किसान भी 4892 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अपनी सोयाबीन की फसल बेच सकेंगे। यह फैसला किसानों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि उन्हें अब अपनी फसल के उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

संस्कृति मंत्री ने जताई खुशी 
मध्य प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने राज्य के किसानों के लिए सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी की मंजूरी को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला किसानों के हित में एक बड़ा कदम है। लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को अब सोयाबीन का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार किसानों के हित में निर्णय लेती आ रही हैं, और यह फैसला भी उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश और केंद्र की सरकारें हमेशा किसानों के हित में काम करती हैं और इस तरह के निर्णय किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने किसानों के साथ हमेशा छल किया 
सोयाबीन की खरीदी MSP पर करने के फैसले का भाजपा ने भी स्वागत किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत है। किसान हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ छल किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सोयाबीन के समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को अब जाकर एमपी के किसानों की याद आई है, जबकि महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में पहले से ही एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी हो रही है। सिंगार ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार अब जागी है, जबकि अन्य राज्यों में पहले से ही एमएसपी पर खरीदी की जा रही है। एमपी के किसानों को उनके उचित हक से वंचित रखा गया।" उन्होंने मांग की कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए ताकि किसानों को सही लाभ मिल सके। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed