फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: So far 6192 inaugurations and Bhoomi Poojan of 4269 works have been done in Vikas Yatra

MP News: विकास यात्रा में अब तक 6192 लोकार्पण और 4269 कार्यों का भूमि पूजन हुआ

Wed, 08 Feb 2023 09:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 08 Feb 2023 09:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि विकास यात्रा पूरे मध्य प्रदेश में जारी हैं। मुझे बताते हुए खुशी हैं कि विकास यात्राएं केवल चल नहीं रही हैं। जनता की सेवा का बड़ा काम कर रही हैं।

विज्ञापन
MP News: So far 6192 inaugurations and Bhoomi Poojan of 4269 works have been done in Vikas Yatra
प्रदेश के सभी जिलों में निकल रही विकास यात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की सभी विधानसभा में विकास यात्राएं निकाली जा रही हैं। संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू हुई यात्रा में अब तक 6192 लोकार्पण और 4269 कार्यों का भूमि पूजन हुआ। प्रदेश के नागरिकों को 1327 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली। विकास यात्रा के चौथे दिन प्रदेश में 612 करोड़ 21 लाख रुपए के 6 हजार 192 कार्यों का लोकार्पण हुआ है। इस दौरान 710 करोड़ 4 लाख रुपए के 4269 विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि विकास यात्रा पूरे मध्य प्रदेश में जारी हैं। मुझे बताते हुए खुशी हैं कि विकास यात्राएं केवल चल नहीं रही हैं। जनता की सेवा का बड़ा काम कर रही हैं। सीएम ने कहा कि यात्रा में हम हितग्राहियों को तो लाभ दे ही रहे हैं।
विज्ञापन

 
बुधवार को विकास यात्रा के दौरान 4 हजार 284 शासकीय संस्थाओं जैसे स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनवाड़ी, राशन दुकान, ग्राम पंचायत कार्यालय, पशु चिकित्सालय, सहकारी साख समिति इत्यादि का भ्रमण भी किया गया। विकास यात्रा में आम जनता को लाभान्वित करने के लिये मुरैना में नवाचार द्वारा मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्व-सहायता समूहों की मीटिंग कर सामाजिक, आर्थिक और जातीय जन-गणना (एसईसीसी) परिवारों को पात्रता अनुसार आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत प्रस्तावों के प्रमाण-पत्र वितरित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग जिले भी नवाचार से जनता को लाभान्वित कर रहे हैं। विकास यात्रा में गुना में प्रत्येक पंचायत में विकास की दीवार का उद्घाटन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न मदों में किये गये कार्यों का विवरण दर्ज है। मण्डला जिले की ग्राम पंचायतों में विगत 5 वर्ष में हुए निर्माण कार्यों का दीवार लेखन और सभी ग्रामों में विकास उपवन, ग्राम पंचायतों में ई-पुस्तकालय एवं सामान्य पुस्तकालय प्रारंभ किये जा रहे हैं। राजगढ़ जिले में हितग्राहियों को जन अधिकार-पत्र जारी किये जा रहे हैं, जिसमें हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी अंकित है। सीहोर में सुरक्षित सीहोर अभियान चला कर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएम एसबीवाय) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (पीएम जेजेवाय) के शत-प्रतिशत पात्र खाताधारकों को बीमा योजना से जोड़ा जा रहा है। श्योपुर में सभी ग्रामों में चीता स्वागत रैली और चीतों तथा वनों की रक्षा के लिये कुल्हाड़ी त्यागो अभियान चलाया जा रहा है। झाबुआ में शत-प्रतिशत अति कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पोषण कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में विभिन्न नवाचार करते हुए विकास यात्रा के दौरान नगरीय क्षेत्र में रूफ वॉटर हॉर्वेस्टिंग से जुड़े लोगों का सम्मान कर रूफ वॉटर हॉर्वेस्टिंग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जन-भागीदारी से आँगनवाड़ियों को समृद्ध किया जा रहा है। छात्रावासों में छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेष कर बालिकाओं में एनीमिया की जाँच की जा रही है। सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है। अमृत सरोवरों से कलश-यात्रा निकाल कर जल-संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। पशु चिकित्सा शिविर भी लगाये जा रहे हैं। विकास यात्रा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में सभी विकास कार्य एवं हितग्राहियों के उल्लेख वाली ई-बुक निर्मित की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed