फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: SIT will investigate the girl rape case, CM Dr. Yadav said - take such action that an example is set.

MP News: बच्ची से दुष्कर्म मामले की जांच एसआईटी करेगी, CM बोले- ऐसी कार्रवाई करें कि नजीर बन जाए

Thu, 26 Sep 2024 10:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Sep 2024 10:23 PM IST
सार


भोपाल में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम ने एसआईटी जांच करे।  

विज्ञापन
MP News: SIT will investigate the girl rape case, CM Dr. Yadav said - take such action that an example is set.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले में संज्ञान लेते हुए भोपाल पुलिस को सख्त कार्रवाई  करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इस मामले में ऐसी कार्रवाई करें कि बच्चियों के साथ इस तरह की हरकत करने की कोई सोच भी न सके। यह मामला नजीर बन जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा रहा है। यह मामला भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की तैयारी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने भाजपा सरकार में आरोपियों के बेखौफ होने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बालिका के साथ घटित संवेदनशील घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी दूषित मानसिकता वाले लोगों का समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता। इस प्रकरण में लगभग 200 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पिछले 48 घंटों से लगातार बच्ची की तलाश में जुटे रहे। इस घृणित अपराध की जांच के लिए एस.आई.टी. गठित की गई है। जांच दल को निर्देशित किया है कि सभी तथ्यों का गहराई से अध्ययन करें और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संलिप्त कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। इस तरह के वीभत्स अपराधों में फांसी का प्रावधान है और हमारी सरकार प्रयास करेगी कि ऐसे अपराधियों को फांसी जैसी कठोरतम सजा मिले। इसके साथ प्रदेश में इस तरह के सभी मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र न्याय दिलाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। मासूम के परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस घड़ी में पूरा मध्य प्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ है।
विज्ञापन

 
प्रदेश को बेटियों के लिए नर्क बना दिया- पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को हमारी बेटियों के लिए नर्क बना दिया है। कहीं बच्चियों के साथ घिनौने अपराध हो रहे हैं तो कहीं हत्याएं हो रही हैं। अगन प्रदेश की राजधानी में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो बाकी जगहों पर बेटियां कैसे निश्चितंत होकर घर से बाहर निकल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र निशाचरों का प्रदेश बन चुका है- अरूण यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश निशाचरों का प्रदेश बन चुका है। इस प्रदेश में बहन बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बहन - बेटियों से मामा भांजी का रिश्ता बताते थे, मगर उनके राज में देश मे सबसे ज्यादा बलात्कार होते थे। अब फिर से दुराचार की घटनाएं प्रतिदिन सामने आ रही हैं। मप्र में पुलिस प्रशासन अक्षम हो गया है, अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed