फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Signs of a major shake-up in the Madhya Pradesh BJP? Speculation intensifies following Hemant Khandel

MP News: एमपी भाजपा में नई रणनीति के संकेत, दिल्ली में हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज

Thu, 13 Aug 2026 11:03 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 13 Aug 2026 11:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद पार्टी के भीतर नई रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कई तरह के राजनीतिक संकेत तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Signs of a major shake-up in the Madhya Pradesh BJP? Speculation intensifies following Hemant Khandel
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली यात्रा के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनकी मुलाकात को संगठन से जुड़े अहम मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से दोनों नेताओं की मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया गया है, लेकिन भाजपा के भीतर इसे संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकार इसे मध्य प्रदेश भाजपा में नई रणनीतिक बदलाव के रूप में भी देख रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद पार्टी के भीतर कई तरह के राजनीतिक संकेतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संगठन के कामकाज की समीक्षा के आधार पर कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। प्रदेश नेतृत्व लगातार संगठनात्मक रणनीति और चुनावी तैयारियों पर मंथन कर रहा है। अब  दिल्ली में हुई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  दतिया से भाजपा को गहरा दंश: बड़े नेताओं का टिकट काटना आसान नहीं, अब एंटी-इनकंबेंसी से ज्यादा भीतरघात का डर
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अब संगठन में प्रदर्शन और जमीनी सक्रियता को अधिक महत्व दिया जा सकता है। यही वजह है कि कई जिलों के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की चर्चा है।  राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया की हार केवल एक सीट का नुकसान नहीं है, बल्कि यह संगठन की जमीनी स्थिति का भी संकेत है। इसी कारण दूसरे जिलों में भी संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन ने देश को नई दिशा दी, सीएम बोले- पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड बनेगा

भाजपा में कुछ नए चेहरों को आगे लाने और महिला नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां देने की संभावना भी जताई जा रही है। इसे संगठन में बदलाव और नए नेतृत्व को अवसर देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले नगरीय निकाय चुनाव भाजपा के लिए बड़ी चुनौती माने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव की तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

ये भी पढ़ें-  MP News: अमृत मिशन के काम में लापरवाही पड़ी भारी, आयुक्त भोंडवे ने भोपाल समेत 5 शहरों के ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed