फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj said on the list of Congress delegate – Congress is a family party, Narottam told family

MP News: कांग्रेस डेलीगेट्स की सूची पर शिवराज बोले-खानदानी पार्टी, नरोत्तम ने बताया फैमिलीगेट

Tue, 21 Feb 2023 04:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Feb 2023 04:54 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह डेलीगेट नहीं,  फैमिलीगेट की सूची है। कमलनाथ-नकुल नाथ, दिग्विजय सिंह-जयवर्धन सिंह, कांतिलाल भूरिया-विक्रांत भूरिया हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को संभालने से ज्यादा हमारी गद्दी कौन संभालेगा इसकी चिंता हैं।

विज्ञापन
MP News: Shivraj said on the list of Congress delegate – Congress is a family party, Narottam told family
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मध्य प्रदेश से बनाए 99 सदस्यों की सूची पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस खानदानी पार्टी है। यह मां- बेटा, भाई-बहन, पिता पुत्र की पार्टी है। दूसरों की जरूरत क्या है, कार्यकर्ता दरी बिछाए और हम राज करेंगे। वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह डेलीगेट नहीं,  फैमिलीगेट की सूची है। कमलनाथ-नकुल नाथ, दिग्विजय सिंह-जयवर्धन सिंह, कांतिलाल भूरिया-विक्रांत भूरिया हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को संभालने से ज्यादा हमारी गद्दी कौन संभालेगा इसकी चिंता हैं। मिश्रा ने कहा कि सचिन यादव सिर्फ इसलिए रह गए क्योंकि उनके भाई अरुण यादव ने सीधे-सीधे कमलनाथ के भावी मुख्यमंत्री बनने पर सवालिया निशान खड़े किए थे।
विज्ञापन

 
बता दें कांग्रेस ने रायपुर में 24 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कांग्रेस के मध्य प्रदेश से बनाए गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 99 सदस्यों की सूची जारी की हैं। इसमें परिवारवाद हावी रहा। कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ, दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धनसिंह, छोटे भाई लक्ष्मण सिंह, कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे विक्रांत भूरिया का नाम एआईसीसी डेलीगेट की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

 
उमंग सिंघार, अलावा का नाम शामिल नहीं
इस सूची में उमंग सिंघार, अरुण यादव के भाई सचिन यादव, अशोक मर्सकोले, हीरालाल अलावा, पांचीलाल मेडा, सुनील उईके, विपिन वानखेड़े, कुणाल चौधरी, मनोज चावला,, कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा, ओलोक चतुर्वेदी, सुनील सर्राफ, बापू सिंह तवर, रामचंद्र दांगी, मुरली मोरवाल के नाम शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed