{"_id":"642bc8aa315349d792088133","slug":"mp-news-shivraj-said-ladli-bahna-yojana-became-a-public-campaign-removed-232-liquor-shops-from-the-radius-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम बोले- 70 हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान, पांच जिलों का सर्वे बाकी, चमक विहीन गेहूं खरीदेंगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम बोले- 70 हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान, पांच जिलों का सर्वे बाकी, चमक विहीन गेहूं खरीदेंगी सरकार
Tue, 04 Apr 2023 12:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर घटना पर दो मिनट मौन रखकर मृतकों का श्रद्धांजलि दी। सीएम ने मंत्रियों को कहा कि गेंहू खरीदी प्रारंभ हो रही है। गेंहू खरीदी की तैयारी के संबंध में आवश्यक जानकारी और निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, नई आबकारी नीति और ओला पीड़ित किसानों की सहायता को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इंदौर के बावड़ी हादसे पर दो मिनट मौन रखकर मृतकों का श्रद्धांजलि दी। सीएम ने मंत्रियों को कहा कि गेहूं खरीदी हो रही है। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से चमक विहीन हुए गेहूं को भी खरीदा जाएगा।
50 फीसदी से अधिक नुकसान तो 32 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर देंगे
सीएम ने कहा कि किसानों की मदद करने सभी से आग्रह है। प्रशासन लगा हुआ है। अभी 70 हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है। वहीं, 64 करोड़ की राहत राशि अभी तक आ रही है। अभी चार से पांच जिलों का सर्वे पूरा नहीं हो पाया है। सीएम ने मंत्रियों से कहा कि आप भी चेक कर लें। किसानों की मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना है। सीएम ने कहा कि जैसे ही जानकारी आएगी। हम कोशिश करेंगे कि कार्यक्रम आयोजित कर सिंगल क्लिक के माध्यम से सभी जिलों में एक साथ राशि डाल दें, ताकि किसानों को राहत मिल जाए। सीएम ने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ भी मिल जाए यह सुनिश्चित करना है। हमने आरबीसी 6-4 में 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने पर 32 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर देना तय किया है। इसके साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ भी हम अपने किसानों को देंगे।
बोरवेल खुला पाए जाने पर होगी एफआईआर
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार चमक विहिन गेहूं भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। खाद का एडवांस उठाव होगा। उन्होंने बताया कि बोरवेल खुले पाए जाने और कुआं-बावड़ी क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर होगी। ग्वालियर में 16 अप्रैल को अंबेडकर महाकुंभ होगा।
विज्ञापन
लाडली बहना के आधे फॉर्म भराए
सीएम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर कहा कि यह अभियान जनता का अभियान बन गया है। लोग सड़कों पर बैठ-बैठ कर फॉर्म भर रहे हैं। अब तक 47 लाख 94 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके है। लगभग 50 प्रतिशत के करीब 3 अप्रैल को ही पहुंच गए। सर्वर डाउन होने जैसी समस्या भी नहीं आई। आप लोग भी महसूस कर रहे होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैतूल के लाडली बहना सम्मेलन में एक लाख बहने थी। बैतूल में इतनी बड़ी सभा आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुई।
प्रदेश में 2611 अहाते बंद किए गए
सीएम ने नई आबकारी नीति को लेकर कहा कि हमने नई नीति को लागू कर दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल, धर्म स्थल के 100 मीटर के दायरे में आने वाली 232 दुकानों को हटा दिया गया। बता दें, सरकार ने स्कूल, धार्मिक स्थल के 100 मीटर के दायरे में आने वाली शराब दुकानों को हटाने का नई शराब नीति में प्रावधान किया है। शराब के कुल मिलाकर 2611 अहाते बंद कर दिए गए हैं।