{"_id":"63de6e0fe7c7762ab86d1296","slug":"mp-news-shivraj-said-kisan-putra-swavalamban-yojana-was-not-started-nath-asked-why-didn-t-the-farmers-ge-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवराज बोले- किसान पुत्र स्वावलंबन योजना शुरू नहीं की, नाथ ने पूछा- किसानों को बोनस क्यों नहीं दिया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवराज बोले- किसान पुत्र स्वावलंबन योजना शुरू नहीं की, नाथ ने पूछा- किसानों को बोनस क्यों नहीं दिया?
Sat, 04 Feb 2023 08:09 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:09 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि मैं सवाल तो रोज पूछ रहा हूं, लेकिन वो (कमलनाथ) जवाब नहीं दे रहे हैं। केवल एक टीम बैठा दी है, जो कुछ भी बोलती रहती है। आज हमारा सवाल ये है, कांग्रेस और कमलनाथ ने वादा किया था कि सरदार वल्लभ भाई पटेल किसान पुत्र स्वावलंबन योजना शुरू करेंगे और इस योजना में ये कहा था कि कृषक परिवार में जो शिक्षित बेरोजगार हैं, उनको जोड़ेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्य प्रदेश में सीएम और पूर्व सीएम के बीच सवाल पर राजनीति जारी हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल पूछा कि आपने किसान पुत्र स्वावलंबन योजना शुरू क्यों नहीं की। इस पर कमलनाथ ने जवाब दिया कि आपने किसानों को बोनस क्यों नहीं दिया?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न कहा कि मैं सवाल तो रोज पूछ रहा हूं, लेकिन वो (कमलनाथ) जवाब नहीं दे रहे हैं। केवल एक टीम बैठा दी है, जो कुछ भी बोलती रहती है। आज हमारा सवाल ये है, कांग्रेस और कमलनाथ ने वादा किया था कि सरदार वल्लभ भाई पटेल किसान पुत्र स्वावलंबन योजना शुरू करेंगे और इस योजना में ये कहा था कि कृषक परिवार में जो शिक्षित बेरोजगार हैं, उनको जोड़ेंगे।
सीएम ने कहा कि ये भी वादा किया था कि रियायती ब्याज पर 5 वर्ष के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराएंगे, बिजली में कृषि प्रयोजन के लिए 25% की छूट देंगे, सिंचाई कर में छूट देंगे, उपज के विक्रय की स्वतंत्रता और मंडी कर में छूट देंगे। क्यों सवा साल में किसान पुत्र स्वावलंबन योजना वचन देकर चालू नहीं की, ये मैं नहीं, किसान भी पूछ रहा है!
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ का पलटवार
वहीं, इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार कर कहा कि शिवराज जी अब तो आपकी जुबान भी आपके झूठ का साथ नहीं दे रही। आज आप जब झूठे सवाल पूछ रहे थे, तो आपकी जुबान लड़खड़ा रही थी। मेरा आपसे सीधा सवाल है कि आपने भाजपा के दृष्टि पत्र में लघु किसान स्वावलंबन योजना चलाने का वादा किया था। इस योजना में किसानों को समानुपातिक बोनस देने का वादा भी आपने किया था। आपने यह योजना क्यों लागू नहीं की और किसानों को बोनस क्यों नहीं दिया?