फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj gifted the second phase of 'Jan Sewa Mitra', will be able to apply till July 10

MP News: शिवराज ने दी 'जनसेवा मित्र' के दूसरे चरण की सौगात, 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 03 Jul 2023 03:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 03 Jul 2023 03:36 PM IST
सार

युवाओं को कुशल कामगार बनाने के लिे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई पहल की है। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसके लिए 10 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj gifted the second phase of 'Jan Sewa Mitra', will be able to apply till July 10
मुख्यमंत्री को युवाओं ने उपहार स्वरूप पेंटिंग भेंट की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के युवाओं के विकास, कौशल उन्नयन, रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए एक पहल की है। युवाओं को रोजगार और कौशल विकास देने की मंशा से मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम का दूसरा चरण रविवार को शुरू हो गया है। सीखो और कमाओ की तर्ज पर शुरू किए गए इस प्रोग्राम में युवाओं को छह महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हर माह आठ हजार रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। योजना में शामिल होने के लिए युवा 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास, रोजगार साधन और उद्यमिता में सहयोग करने की मंशा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम की कल्पना की। अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान ने मुख्यमंत्री के युवाओं के लिए साधे गए इस लक्ष्य को समझा और महज दो माह में इस योजना को आकार दे दिया। 
विज्ञापन


फरवरी में शुरू हुआ पहला चरण
प्रदेशभर के युवाओं को जोड़ने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह दिखाया। प्रदेश के सभी 313 ब्लॉक के करीब पांच हजार इंटर्न की नियुक्ति होनी थी। आवेदन करने वालों की संख्या इससे कई गुना अधिक रही। विभिन्न परख और छंटाई के बाद 4,592 युवाओं को महत्वाकांक्षी प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना से जुड़े युवाओं से फरवरी माह में राजधानी भोपाल में आयोजित बूट कैंप के जरिए बात की और इन्हें सीखने के लिए खुला आसमान दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सीख रहे हैं युवा
करीब चार माह की प्रशिक्षण अवधि में युवा दुनियाभर की नामी कंपनियों और संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें हावर्ड्स, अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन और इनके जैसी कई संस्थाएं शामिल हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक में रहकर प्रशासनिक कार्य विधियां भी सीख रहे हैं।


वास्तविक हितग्राही तक लाभ
करीब चार महीने के इस प्रशिक्षण काल ने युवाओं को जोश से भरा है। आम आदमी की जमीनी और शासकीय कामों की परेशानियों को दूर करने में सहयोग किया है। साथ ही शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में बड़ा सहयोग भी किया है।


अब 10 हजार रुपये किया स्टाइपेंड
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बूट कैंप में युवाओं से किए गए वादे के मुताबिक इनके कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया है। साथ ही उनके वेतन में बढ़ोतरी कर आठ हजार के बजाय दस हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जा रहा है। 

अब तैयारी दूसरे चरण की
दुनियाभर की इकलौती और अभिनव सीखने के साथ कमाई वाली इस योजना में अब कुछ जनसेवा मित्रों को और जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो गई है। 18 से 29 वर्ष के ऐसे युवा, जिन्होंने स्नातक डिग्री हासिल की है, जिनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा है, वे इस योजना से जुड़ सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed