फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shiv Vatikas built in 413 urban bodies on CM's birthday, planted more than 52 thousand saplings

MP News: सीएम के जन्मदिवस पर  413 नगरीय निकायों में बनी शिव वाटिकायें, 52 हजार से अधिक पौधे लगाए

Sun, 05 Mar 2023 07:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 05 Mar 2023 07:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में काम करने वाले कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ पौधरोपण किया। सफाई कर्मचारी, माली, खाना बनाने वाले, सुरक्षाकर्मी समेत अन्य सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान ने पौधरोपण किया। सीएम ने कर्मचारियों को अपना परिवार बताया।

विज्ञापन
MP News: Shiv Vatikas built in 413 urban bodies on CM's birthday, planted more than 52 thousand saplings
सीएम शिवराज ने भोपाल में शिव वाटिका में लगाया पौधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर रविवार को 413 नगरीय निकायों में 596 शिव वाटिका बनाई गई। इसमें एक ही दिन में 52 हजार 272 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह बताया कि मुख्यमंत्री के 64वें जन्मदिन पर नगरीय निकायों को 23 हजार 360 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। इसके बजाए नगरीय निकायों में दो गुना 52 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। मंत्री ने बताया कि 413 नगरीय निकायों में कुल 596 शिव वाटिका बनाई। इनमें से भोपाल संभाग में 45, चंबल में 44, ग्वालियर में 63, इंदौर में 66, जबलपुर में 87, नर्मदापुरम  में 19, रीवा में 80, सागर में  83, शहडोल में 28 और उज्जैन संभाग में 81 शिव वाटिका बनाई गई हैं. शिव वाटिकायों का कुल क्षेत्रफल 12 लाख 22 हजार 107 वर्ग मीटर है।


भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, महापौर मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जम्बूरी मैदान के पास रिक्त स्थल पर नगर निगम द्वारा निर्मित शिव वाटिका में रूद्राक्ष, बेल, शमी, बरगद, पीपल, नीम आदि विभिन्न प्रजाति के 650 पौधे रोपित किये।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में काम करने वाले कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ पौधरोपण किया। सफाई कर्मचारी, माली, खाना बनाने वाले, सुरक्षाकर्मी समेत अन्य सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान ने पौधरोपण किया। सीएम ने कर्मचारियों को अपना परिवार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed