फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shah said - Seven parties of Indi alliance are worried about their families, we are worried about the

MP News: शाह बोले- इंडी गठबंधन की सात पार्टियों को अपने परिवारों की चिंता, हमें पूरे देश की, मांगा तीसरा मौका

Sun, 25 Feb 2024 10:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 25 Feb 2024 10:55 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर गृह मंत्री शाह ने इंडी गठबंधन की सात पार्टियों पर परिवारवाद को बढ़ावा देने को लेकर निशाना साथा। साथ ही मोदी सरकार के 10 साल के काम गिनाए और तीसरी बार फिर से मौका देने की मांग की। 

विज्ञापन
MP News: Shah said - Seven parties of Indi alliance are worried about their families, we are worried about the
केंद्रीय मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंन्वेंशन सेंटर में रविवार को इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल की उपलब्धियां गिनाई और तीसरी बार मौका देने की बात कही। गृह मंत्री शाह ने कहा कि 2024 का वर्ष समग्र विश्व के अंदर लोकतंत्र का पर्व है।
विज्ञापन

शाह ने प्रबुद्धजनों से कहा कि इस साल भारत में चुनाव 100 करोड़ मतदाता भारत का भविष्य तय करेंगे। हमने चुनाव को कभी सत्ता प्राप्त करने का जरिया नहीं माना। हमने चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव, जनसंपर्क का जरिया माना, हमारी उपलब्धियों का हिसाब किताब देने का भी जरिया माना। उन्होंने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी वोट देने के साथ साथ जनमत बनाने की भी है। आप सब जनता में विशिष्ट स्थान रखते हैं। आपके विचार जनता ध्यान से सुनती है, और अपना अभिमत बनाती है। 
विज्ञापन


पीएम ने चार नासूरों को नष्ट किया 
शाह ने कहा कि दुर्भाग्य से देश में आजादी के बाद से सारे चुनाव जातिवाद, तुष्टिकरण, परिवारवाद, भ्रष्टाचार से जनमत को प्रभावित किया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चारों नासूर को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र इन चारों नाशूरों से दूर होना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कौरव पांडव जैसी स्थिति
शाह ने कहा कि आज देश में दो खेमे हैं। जैसे महाभारत में एक तरफ पांडव और दूसरी तरफ कौरव थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ देशभक्त भारतीय जनता पार्टी है। दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन है। उन्होंने कहा कि कौन है यह इंडी या घमंडिया गठबंधन। ये लोग नहीं चाहते कि देश में चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बने। आप इंडी गठबंधन की सात पार्टियों का एनालिसिस किया। सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। शरद पवार अपनी बेटी को सीएम, ममता बनर्जी अपने भतीजे को सीएम, लालू यादव अपने बेटे को सीएम, स्टालिन अपने बेटे को सीएम और मुलायम सिंह के बेटे मुख्यमंत्री बनकर फिर से सीएम बनना चाहते हैं। ये सातों पार्टियां अपने परिवारों की हितों के लिए बात करने वाली है। यह अपने बेटे, बेटियां और भतीजों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। यह भारत का हित नहीं कर सकते। भारत को स्थान वहीं व्यक्ति दिला सकता है, जिसका कण कण मां भारती और भूमि के लिए समर्पित है। 



10 साल पहले चारों तरफ भ्रष्टाचार था 
शाह ने कहा कि देश में 10 साल पहले चारों तरफ भ्रष्टाचार था। आकाश, पाताल, सागर और अंतरिक्ष में भ्रष्टाचार था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में 10 पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि आज किसी देश की हिम्मत नहीं है कि आंख उठाकर देख ले। घर में घुस कर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं। देश अर्थतंत्र में 11 नंबर पर पड़ा रहा। प्रधानमंत्री मोदी उसे 11वें से पांचवें पर लेकर आए। अगले पांच साल में तीसरे नंबर पर ले आएंगे। हर क्षेत्र के अंदर विकास के नए आयाम गढ़े और नई नीतियां भी बनाई। मोदी जी ने 40 नीतियां बनाई।  

10 साल में दुनिया में भारत का नाम रोशन किया
शाह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे पुराना देश है। हमारा दायित्व है कि पार्टी ऐसी चुने जिसमें भविष्य का माद्दा हो। भारत का विकास करने की क्षमता हो। शाह ने कहा कि आपने 2014 में मोदी जी को मौका दिया। 10 साल में मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया। आज आप विदेश जाते है तो पासपोर्ट देखकर कहते है कि आप मोदी जी के देश से आए हैं। आज मोदी जी ने पूरी दुनिया में सीना चौड़ा करके जाते हैं। देश के अंदर भी नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद आज अंतिम सांसें गिन रहा हैं

कांग्रेस राम मंदिर को लटका रही थी 
शाह ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर को सालों से अटका और लटका रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भूमि पूजन किया और 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। प्रधानमंत्री ने गुलामी की मानिसकता और प्रतिकों को भी हटाया। 

2040 तक चंद्रमा पर मानव भेजेगा भारत
शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना और विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। शाह ने कहा कि  2030 तक दो ट्रिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट करना, 2035 तक अंतरिक्ष में स्पेस सेंटर बनाना, 2036 में भारत में ओलंपिक की मेजबानी करना, 2040 तक चंद्रमा पर मानव भेजना और 2047 में भारत को विकसित भारत बनाकर विश्वगुरु के रूप में दुनिया में स्थापित करना है। 

राहुल गांधी का रॉकेट लांच होता ही नहीं 
शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी के बारे में उसके कार्यक्रम से पता चलता है। कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम क्या है चुनाव के पहले यात्रा निकालना। हमारे कार्यक्रम क्या है हमने धारा 370 समाप्त कर दी। इस तरह से कई आंदोलन किए। हमारी पार्टी के 50 साल के कार्यक्रम एक भी राजकुमार को लांच करने के लिए नहीं हुए। देश को मजबूत करने के लिए हुए। यह लोग एक ही व्यक्ति को 20 साल में हर बार राहुल गांधी को लांच करते है, लेकिन यह रॉकेट है कि लांच होता ही नहीं है। हर बार वापस आ जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने 23 साल के सार्वजनिक जीवन में एक दिन छुट्टी नहीं ली। एक ऐसा काम नहीं किया जो देश को कलंक लगे। 

29 की 29 सीटों पर जिताइयेगा 
अमित शाह ने प्रबुद्धजनों से अपील की कि आज मैं आपसे रिक्वेस्ट करने आया हूं। एक भी कसर मत रखिएगा, मप्र की पूरी 29 की 29 सीटें जिताइयेगा। आप लोग जनमत निर्माण करने वाले लोग हैं। आपके माध्यम से जनमत बनता है। बहुत कम समय बचा है। 400 पार के मोदी जी के नारे को एक बार सार्थक कर दीजिए। भारत के निर्माण में साथ दीजिए।


राजा भोज के समय का आदर्श शासन दोहराया जाएगा  
प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजा भोज की धरती पर स्वागत करता हूं। जिस धरती से हम बात कर रहे हैं, इस धरती पर एक हजार साल पहले राजा भोज का शासन था। हमने एक हजार साल पहले के राजा भोज को नहीं देखा, लेकिन राजा भोज के हाथों से लिखे भोजपत्र व ताम्रपत्र व उसके प्रमाण हमारे पांडुलिपियों में प्राप्त होते हैं। भोजपत्र में अपनी समस्त शक्ति, ताकत, बुध्दि, युक्ति लगाकर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में एक शासक कितने प्रकार से सोचता है, उसके प्रमाण हमारी पांडुलिपियों में प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित तौर पर राजा भोज के समय का आदर्श शासन दोहराया जायेगा।
 
PM के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद भारत राजनीतिक क्षेत्र के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है और दुनिया के अंदर अपना स्थान बनाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत गरीब कल्याण, विकास, सुशासन के साथ 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज भारत विश्व में जिस स्थान पर पहुंचा है वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संभव हो सका है। समाज के विकास में प्रबुद्धजनों की महती भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed