फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Service to farmers, worship of God for Modi government, Union Agriculture Minister Shivraj enumerated

MP News: किसान की सेवा मोदी सरकार के लिए भगवान की पूजा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने गिनाए एक साल के काम

Tue, 31 Dec 2024 08:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 31 Dec 2024 08:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस वर्ष "नमो ड्रोन दीदी" और "लखपति दीदियों" जैसी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3 करोड़ नागरिकों को पक्के घर मिल चुके हैं और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों का संपर्क बेहतर हुआ है।

विज्ञापन
MP News: Service to farmers, worship of God for Modi government, Union Agriculture Minister Shivraj enumerated
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2024 में कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने 2024 को किसान कल्याण को समर्पित बताया। इस दौरान डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी, 14 खरीफ फसलों की एमएसपी में वृद्धि और राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन को मंजूरी की उपलब्धियां गिनाईं। चौहान ने 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि और किसान कल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक प्रयास बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान की सेवा मोदी सरकार के लिए भगवान की पूजा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल का शुभारंभ 'पीएम किसान सम्मान निधि' राशि जारी करने के साथ किया और 9.26 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेजे। साथ ही फसलों की जलवायु अनुकूल 109 किस्में किसानों को समर्पित की और खरीफ विपणन सीजन 2024-25 के लिए 14 खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढोतरी का ऐतिहासिक निर्णय लिया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन शुरू किया 
कृषि मंत्री ने बताया कि किसान कल्याण के प्रति संवेदनशील मोदी सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क 0% से बढ़ाकर 20% किया। बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क हटाने का निर्णय लिया और गैर बासमती चावल से निर्यात पर प्रतिबंध हटाया। साथ ही प्याज के निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से 20 प्रतिशत किया। इस दौरान हमने 100 दिन सैचुरेशन अभियान चलाकर 25 लाख नए किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा। साथ ही केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन, कृषोन्नति योजना, डिजिटल कृषि मिशन और राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को मंजूरी दी। 
विज्ञापन


किसान कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 
शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने किसानों की आय बढ़ाने के लिए छह सूत्रीय रणनीति बनाई है और इसके परिणामस्वरूप कृषि वृद्धि दर इस वर्ष 3.5% रही है, जो अगले वर्ष बढ़कर 4.0% होने का अनुमान है। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित कृषि आवश्यक है, और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते एक वर्ष में कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। आने वाले वर्ष में, केंद्र सरकार दोगुनी ऊर्जा और उत्साह के साथ किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने में जुटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण भारत के विकास की नई दिशा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस वर्ष "नमो ड्रोन दीदी" और "लखपति दीदियों" जैसी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3 करोड़ नागरिकों को पक्के घर मिल चुके हैं और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों का संपर्क बेहतर हुआ है। कृषि मंत्री ने कहा कि यह वर्ष ग्रामीण भारत के विकास की अभूतपूर्व यात्रा का साक्षी रहा है और आने वाला वर्ष भी नई उपलब्धियों से भरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed