फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Senior BJP leader Prabhat Jha's health deteriorated, CM reached hospital, airlifted to Delhi.

MP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे सीएम, दिल्ली एयरलिफ्ट किया

Sat, 29 Jun 2024 12:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Jun 2024 12:48 PM IST
सार


भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ने के बाद उनको दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। झा का न्यूरो संबंधित परेशानी के चलते दो दिन से भोपाल में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
MP News: Senior BJP leader Prabhat Jha's health deteriorated, CM reached hospital, airlifted to Delhi.
सीएम डॉ. यादव ने अस्पताल पहुंच झा का हालचाल जाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबियत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उनको दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। इससे पहले तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बंसल हॉस्पिटल पहुंचे। झा का दो दिन से न्यूरो संबंधी बीमारी के चलते बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झा की तबियत की जानकारी ली और दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था को लेकर बातचीत की है।
विज्ञापन


प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वह ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल है। प्रभात झा का जन्म बिहार के सीतागढ़ जिले में हुआ था। झा मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे। वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। झा की संगठन में अच्छी पकड़ मान जाती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed