फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Second phase of budget session of Madhya Pradesh Legislative Assembly from tomorrow, Governor's addre

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, राज्यपाल के अभिभाषण और बजट पर होगी चर्चा

Mon, 13 Mar 2023 07:57 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 13 Mar 2023 07:57 AM IST
सार

होली और रंगपंचमी की छुट्टी के बाद सोमवार से फिर सत्र शुरू हो रहा है। इसमें बजट और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए समाधान निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होना है।

विज्ञापन
MP News: Second phase of budget session of Madhya Pradesh Legislative Assembly from tomorrow, Governor's addre
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानभा के बजट सत्र सोमवार से फिर से शुरू होगा। बजट सत्र में त्यौहार होने के चलते नौ दिन बाद फिर विधानसभा लगेगी। बजट सत्र के पांच दिन बीत चुके हैं। सत्र के आठ दिन बचे हैं, लेकिन अभी अहम मुद्दों पर चर्चा बाकी है।
विज्ञापन


बजट सत्र में अभी राज्यपाल के अभिभाषण समेत विभिन्न कानूनों पर चर्चा होना बाकी है। विधानसभा सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के बाद सत्र में हंगामा हो गया। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नियमावली फेंकने और विपक्ष के सदस्य सज्जन सिंह वर्मा के सदन की नियमावली को फाड़ कर फेंकने से सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सज्जन सिंह वर्मा और विजयलक्ष्मी साधौ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव सदन में लंबित है। वहीं, विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


होली और रंगपंचमी की छुट्टी के बाद सोमवार से फिर सत्र शुरू हो रहा है। इसमें बजट और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए समाधान निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होना है। ऐसे में बजट सत्र के बाद मानसून सत्र ज्यादा दिनों के लिए नहीं बुलाया जाएगा। चुनाव से पहले चर्चा के लिए बजट सत्र ही पर्याप्त समय है। 13 से 17 मार्च तक सदन की बैठक होना है। इसके बाद दो दिन की छुट्टी के बाद 20 और 21 को बैठक होगी। फिर 27 मार्च को बजट सत्र का समापन हो जाएगा। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए सदन की कार्रवाई का समय बढ़ाने की बात पहले ही कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकल सकता है बीच का रास्ता
जीतू पटवारी के निलंबन को समाप्त करने, संसदीय कार्य मंत्री के निलंबन को लेकर कांगेस सदन में हंगामा कर सकती है। वहीं भाजपा ने भी सज्जन वर्मा और विजयलक्ष्मी साधौ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। इस मुद्दे पर भी हंगामा हो सकता है। रविवार को संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गिरीश गौतम से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार को सदन में बीच का रास्ता निकाला जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed