फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Second list of BJP's lost seats in a week, meeting tomorrow regarding Janashirvad Yatra

MP News: भाजपा की हारी सीटों की दूसरी सूची एक सप्ताह में, जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक कल

Sat, 26 Aug 2023 10:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Aug 2023 10:35 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार में अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ ही जनआशीर्वााद यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक होगी। सुबह 10 बजे अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक होगी। वहीं, दोपहर तीन बजे जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित होगी।

विज्ञापन
MP News: Second list of BJP's lost seats in a week, meeting tomorrow regarding Janashirvad Yatra
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हारी सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची एक सप्ताह में जारी कर सकती है। मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता इन सीटों पर नाम तय करने को लेकर दो-तीन दिन से मंथन कर रहे हैं। शनिवार शाम को पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रत्याशियों के अलावा चुनावी तैयारी पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के नेताओं की सहमति के बाद सूची को दिल्ली भेजा जाएगा। जहां से अनुमति के बाद करीब 60 हारी सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

  
इससे पहले भाजपा ने 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें से करीब 19 सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। हालांकि, पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि घोषित प्रत्याशियों में कोई बदलाव नहीं होगा। पार्टी प्रत्याशियों का विरोध करने वालों से बातचीत करेगी और उन्हें मनाएगी। भाजपा सिंतबर के पहले सप्ताह तक दूसरी सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों कहना है कि सूची दिल्ली भेजने के बाद एक सप्ताह में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक कल
भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ ही जनआशीर्वााद यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक होगी। सुबह 10 बजे अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक होगी। वहीं, दोपहर तीन बजे जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित होगी। बैठकों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी  भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed