{"_id":"6744153eb889e35b8a0e4b02","slug":"mp-news-search-for-mahesh-of-bhopal-search-started-after-praise-in-pm-modi-s-mann-ki-baat-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल का महेश कहां हो गया गायब? पीएम मोदी के 'मन की बात' में सराहना के बाद से जारी है तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल का महेश कहां हो गया गायब? पीएम मोदी के 'मन की बात' में सराहना के बाद से जारी है तलाश
Mon, 25 Nov 2024 11:43 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:43 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में भोपाल के महेश की तारीफ की, जिन्होंने बुजुर्गों को स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन भुगतान करना सिखाया। इसके बाद से भोपाल प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच महेश की तलाश शुरू हो गई, लेकिन लगातार कोशिशों के बावजूद अब तक महेश का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
पीएम की तारीख के बाद से भोपाल का महेश गायब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में भोपाल के महेश का नाम लिया और उनकी सराहना की। पीएम मोदी ने बताया कि महेश ने अपने इलाके के कई बुजुर्गों को मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करना सिखाया। पीएम मोदी की इस सराहना के बाद भोपाल में महेश की तलाश शुरू की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि कई शहरों में युवा अपने बुजुर्गों को डिजिटल क्रांति में भागीदार बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। महेश ने अपने इलाके के बुजुर्गों को स्मार्टफोन के माध्यम से मोबाइल पेमेंट का सही इस्तेमाल करना सिखाया। पीएम मोदी के शब्दों के बाद प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता दिनभर महेश की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उनका अब तक कोई पता नहीं चला है।
भोपाल के कलेक्टर और पुलिस अधिकारी भी महेश को ढूंढने में लगे रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कलेक्टर और पुलिस महेश के तलाश में हर संभव कोशिश करने के बावजूद अब तक महेश का कोई पता नहीं चला है। महेश के बारे में पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में तो केवल नाम लिया, लेकिन उसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी, जिससे उसकी पहचान या ठिकाना सटीक तौर पर पता चल सके। इस वजह से भोपाल प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता को ढूंढने में पसीने छूट रहे हैं। हालांकि महेश की तलाश अभी भी जारी है।