फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News School sealed in Bhopal for abusing three-year-old innocent recognition will be cancelled

MP News: भोपाल में तीन साल की मासूम से ज्यादती मामले में स्कूल सील, मान्यता होगी रद्द, एबीवीपी का प्रदर्शन

Thu, 19 Sep 2024 04:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 04:49 PM IST
सार

गुरुवार सुबह से ही आक्रोशित परिजन, एबीवीपी कार्यकर्ता, करणी सेना और संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल की मान्यता रद्द करने और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
MP News School sealed in Bhopal for abusing three-year-old innocent recognition will be cancelled
प्रदर्शन में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में तीन साल की मासूम से ज्यादती के मामले में रेडक्लिफ स्कूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रशासन ने स्कूल को सील कर दिया है। स्कूल की मान्यता भी रद्द होगी। आक्रोशित अभिभावकों और संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही आक्रोशित परिजन, एबीवीपी कार्यकर्ता, करणी सेना और संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल की मान्यता रद्द करने और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इस मामले में पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना का संज्ञान लेकर आरोपी को सख्त सजा दिलाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने स्पेशल कोर्ट में केस चलाने की बात कही है। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। 
विज्ञापन


गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि स्कूल को सील करने की कार्रवाई की गई है। आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही चार सदस्यीय समिति जांच के लिए बनाई है। यह समिति स्कूल में सुरक्षा इंतजामों को लेकर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। दूसरी तरफ हिंदू संगठनों का कहना है कि स्कूल की मान्यता रद्द होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भोपाल के रेडक्लिफ स्कूल में बुधवार को तीन वर्षीय बच्ची के साथ ज्यादती का मामला सामने आया था। बच्ची की मां को बेटी के प्राइवेट पार्ट में खरोच के निशान देखी। जब उन्होंने बच्ची से पूछा कि कोई आपको बैड टच करता है क्या? इस पर बच्ची ने स्कूल के अंकल वॉशरूम में बैड टच करते हैं। इस पर मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। इसके बाद बच्ची ने आईटी एक्सपर्ट टीचर को पहचान लिया। आरोपी टीचर कासिम रेहान स्कूल में दो साल से कार्यरत है। वह आईटी टीचर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी टीम सात दिन में जांच कर चालान पेश कर सकती है। 


बुधवार को राजधानी भोपाल से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। जहां तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वरदात को अंजाम दिया गया। स्कूल के शिक्षक ने ही बच्ची के साथ हैवानियत की। दो दिन पहले हुई इस घटना की शिकायत पीड़िता की मां ने स्कूल प्रबंधन से की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अनसुनी कर दी। मंगलवार को मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने स्कूल में जांच पड़ताल करने के साथ ही आरोपित शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed