{"_id":"67ee9117754f2d976f0973a1","slug":"mp-news-sanwar-patel-said-congress-sp-and-land-mafia-are-conspiring-to-incite-people-against-the-waqf-amend-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सनवर पटेल बोले- कांग्रेस,सपा और भू-माफिया वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ लोगों को भड़काने का षडयंत्र रच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सनवर पटेल बोले- कांग्रेस,सपा और भू-माफिया वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ लोगों को भड़काने का षडयंत्र रच रहे
Thu, 03 Apr 2025 07:16 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 03 Apr 2025 07:16 PM IST
सार
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि यह बिल वक्फ कानून की विसंगतियों को दूर करने और मुस्लिम समाज के गरीब, महिलाओं और जरूरतमंदों को उनका हक दिलाने के लिए है। डॉ. पटेल ने कहा कि इस बिल का विरोध केवल कांग्रेस, सपा जैसे राजनीतिक दल और भू-माफिया कर रहे हैं, जो मुस्लिमों के हितैषी नहीं, बल्कि वोट बैंक के रूप में उनका इस्तेमाल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वक्फ संशोधन बिल का सभी को स्वागत करना चाहिए। इस बिल का विरोध न भारत के मुसलमान कर रहे हैं ना बाकी लोग कर रहे हैं। हर कोई इसका स्वागत कर रहा है। इसका विरोध सिर्फ कांग्रेस और सपा जैसे राजनीतिक दल कर रहे हैं, जो मुस्लिमों के हितैषी नहीं हैं, बल्कि उनका इस्तेमाल वोट बैंक की तरह करना चाहते हैं। इस बिल का विरोध ऐसे लोग भी कर रहे हैं जो वक्फ बोर्ड की आड़ में भू-माफिया बनकर मोटी कमाई कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bhopal Budget: प्रॉपर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत, पानी और ठोस-अपशिष्ट पर 15 प्रतिशत टैक्स की हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन
यही लोग देश की जनता को भड़काने का षडयंत्र रच रहे हैं। को मध्यप्रदेश सहित देशभर के दो करोड़ लोगों से सुझाव लेने के बाद वक्फ संशोधन बिल लाया गया है। ऑनलाइन भी सुझाव लिए गए हैं। यह बिल वक्फ कानून की विसंगतियां दूर करने के साथ मुस्लिम समाज के गरीबों-महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए अंत्योदय का कार्य करेगा। डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि यह बिल वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के असली हकदारों को उनका हक दिलाने के लिए लाया गया है। वक्फ बोर्ड के कामकाज में वक्फ संशोधन बिल पारदर्शिता लाएगा और वक्फ बोर्ड की आय भी बढ़ेगी। यह संशोधन विधेयक देश के भाईचारे और मुस्लिम समाज के हित व मुस्लिम समाज के जरूरतमंद लोगों के हक में है।
ये भी पढ़े- MP News: केंद्र ने एमपी को दी चार सड़क परियोजनाओं की सौगात, 4302 करोड़ रुपये खर्च होंगे